hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: टी20 विश्व कप : इंग्लैंड की लगातार दूसरी जीत, बांग्लादेश 8 विकेट से पिटा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > टी20 विश्व कप : इंग्लैंड की लगातार दूसरी जीत, बांग्लादेश 8 विकेट से पिटा
खेलहिन्दी

टी20 विश्व कप : इंग्लैंड की लगातार दूसरी जीत, बांग्लादेश 8 विकेट से पिटा

Vinayak Barot
Last updated: January 24, 2022 6:12 pm
Vinayak Barot
Published: October 27, 2021
Share
SHARE

अबु धाबी, 27 अक्टूबर। पूर्व चैंपियन इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप के सुपर12 चरण में धाकड़ प्रदर्शन जारी रखते हुए बांग्लादेश को भी 35 गेंदों के शेष रहते नौ विकेट से धो दिया और लगातार दूसरी जीत से नॉकआउट में प्रवेश की अपनी उम्मीदें प्रबल कर लीं।

बांग्लादेश की टीम बोर्ड पर 124 रन ही टांग सकी

जाएद क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को सिक्के की उछाल जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का बांग्लादेश का दांव उल्टा पड़ा और वह नौ विकेट पर 124 रनों तक ही पहुंच सका। जवाब में ओपनर जेसन रॉय के धांसू अर्धशतक (61 रन, 38 गेंद, तीन छक्के, पांच चौके) की मदद से अंग्रेजों ने 14.1 ओवरों में दो विकेट पर 126 रन बना लिए।

जेसन रॉय व डेविड मलान ने अंग्रेजों की जीत आसान की

कमजोर लक्ष्य के सामने इंग्लैंड को पहला आघात हालांकि 39 के योग पर जोस बटलर (18) के लौटने से लगा। लेकिन ‘मैन ऑफ द मैच’ जेसन रॉय ने डेविड मलान (नाबाद 28 रन, 25 गेंद, तीन चौके) के साथ मिलकर 48 गेंदों पर 73 रनों की तेज साझेदारी से दल की जीत आसान कर दी। जेसन लौटे तो इंग्लैंड जीत से सिर्फ 13 रन दूर था और 43 गेंदें बची थीं। मलान और जॉनी बेयर्सटो (नाबाद आठ रन, एक चौका) ने जीत को अंतिम स्पर्श दिया।

अंग्रेज गेंदबाजों न पॉवर प्ले में ही बिगाड़ दिया बांग्लादेश का खेल

इसके पूर्व बांग्लादेशी टीम पावर प्ले के दौरान मोईन अली (2-18) और क्रिस वोक्स (1-12) के सामने 26 रनों के भीतर ही शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाजों को खेकर संकट में फंस चुकी थी। हालांकि टीम के सर्वोच्च स्कोरर मुशफिकुर रहीम (29 रन, 30 गेंद, तीन चौके) और कप्तान महमूदुल्लाह (19 रन) ने 37 रनों की भागीदारी से स्थिति संभालने की कोशिश की। लेकिन 63 रन बनने में 64 गेंद निकल चुके थे। इस क्रम में टी. मिल्स (3-27) और लिएम लिविंगस्टोन (2-15) ने अन्य बल्लेबाजों को भी सस्ते में निबटा दिया।

इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश मैच का सम्पूर्ण स्कोर कार्ड

टी20 विश्व रैंकिंग में शीर्ष पायदान पर चल रहे  अंग्रेजों ने ग्रुप एक के अपने पहले मैच में मौजूदा चैंपियन वेस्टइंडीज को मात दी थी जबकि लगातार दूसरी पराजय झेलने वाले बांग्लादेश को श्रीलंका ने हराया था। अब बांग्लादेश की 29 अक्टूबर को वेस्टइंडीज से शारजाह में मुलाकात होगी और अगले दिन दुबई में इंग्लैंड का उसके परंपरागत प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया से सामना होगा।

You Might Also Like

सुनीता विलियम्स के धरती पर लौटने की खुशी में गुजरात में उनके पैतृक गांव में जश्न, लगे हर हर महादेव के जयकारे
एशिया कप हॉकी : जापान को 1-0 से हराकर भारत ने जीता कांस्य पदक, दक्षिण कोरिया चैंपियन
पीएम गरीब कल्याण योजना के बढ़ाए जाने पर बोली कांग्रेस – पीएम मोदी को यू-टर्न लेने में महारत हासिल
बाहुबली स्टार प्रभास करने जा रहे शादी? तिरुपति में लेंगे सात फेरे…जानिए कौन है दुल्हन
मायावती ने गठबंधन की अटकलों को किया खारिज,बोलीं – अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी बसपा
TAGGED:bangladeshCricketenglandsuper 12 stageT20 world cup
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

August 8, 2026

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?