दिल्ली के चार अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला

नई दिल्ली, 14 मई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के चार अस्पतालों को मंगलवार की सुबह ईमेल के जरिये, बम से उड़ाने की धमकी दी गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि उन्हें जीटीबी अस्पताल, दादा देव अस्पताल, हेडगेवार अस्पताल और दीप चंद्र बंधु अस्पताल से बम की धमकी वाले ईमेल मिलने के बारे में फोन पर सूचना प्राप्त हुई।

रविवार को दिल्ली के 20 अस्पतालों, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआई) और उत्तर रेलवे के रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) के कार्यालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

(PHOTO-FILE)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular