hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में वाराणसी से पर्चा भरा, कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में वाराणसी से पर्चा भरा, कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
राजनीतिराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव 2024हिन्दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में वाराणसी से पर्चा भरा, कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

Vinayak Barot
Last updated: May 14, 2024 11:33 pm
Vinayak Barot
Published: May 14, 2024
Share
SHARE

वाराणसी 14 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। मोदी मध्याह्न करीब 12 बजे वाराणसी जिला कचहरी पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल किया। यह लगातार तीसरा अवसर है, जब मोदी ने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर वाराणसी लोकसभा सीट से अपना पर्चा दाखिल किया। इससे पहले वह वर्ष 2014 और 2019 में यहां भारी बहुमत से जीत कर संसद पहुंचे हैं।

नामांकन दाखिल करते समय प्रधानमंत्री मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अयोध्या के श्री राम मंदिर में भगवान राम लला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकालने वाले पंडित गणेश्वर शास्त्री और जनसंघ के समय के पुराने कार्यकर्ता व पिछड़ा वर्ग के बैजनाथ पटेल मौजूद थे। इस बार गणेश्वर शास्त्री द्रविड़, बैजनाथ पटेल, लालचंद कुशवाहा व दलित समाज के संजय सोनकर प्रधानमंत्री के नामांकन के चार प्रस्तावक रहे।

पीएम मोदी ने नामांकन से पहले दशाश्वमेघ घाट पर जाकर पतित पाविनी मां गंगा की पूजा- अर्चना की और वहां क्रूज पर सवार होकर आदिकेशव घाट पहुंचे। वहां से पीएम मोदी सड़क मार्ग से काल भैरव मंदिर जाकर काशी के कोतवाल से नामांकन की अनुमति मांगी, जिसके पश्चात वह कलेक्ट्रेट के लिए निकले। मोदी की एक झलक पाने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जमा थी, जिन्होने ‘हर हर मोदी’ और ‘जयश्रीराम’ के जयकारे के साथ प्रधानमंत्री का उत्साहवर्धन किया।

प्रधानमंत्री के नामांकन स्थल पर पहुंचने पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा एवं घटक दलों के प्रमुख नेता एवं पदाधिकारी वहां अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके थे।

गौरतलब है कि पीएम मोदी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र में दो दिवसीय दौरे पर आए थे और बीती देर शाम उन्होने रोड शो के जरिये काशी की जनता से विजय का आशीर्वाद मांगा था। भगवा रंग से ओतप्रोत मोदी के रोड शो में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा था।

You Might Also Like

UP के बाराबंकी में बड़ा हादसा: अवसानेश्वर महादेव मंदिर में करंट फैलने से मची भगदड़, 2 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
पीएम मोदी आज रात साढ़े आठ बजे विश्व आर्थिक मंच के कार्यक्रम को करेंगे संबोधित
Blast in Jammu: जम्मू-कश्मीर में आठ घंटे से भी कम समय में दूसरी बस में धमाका
स्वामी प्रसाद मौर्य पर बोले रामगोपाल यादव – ‘राजनीति में टेढ़े-मेढ़े लोग भी होते हैं, साथ लेकर चलना होता है’
जीतन राम मांझी ने केवीआई क्षेत्र के प्रदर्शन और खादी महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की
TAGGED:BJPLok Sabha Election 2024pm modivaranasi
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News

NEET-JEE પરીક્ષાના આયોજનને સુપ્રીમની લીલી ઝંડી

sanket
sanket
August 17, 2020
ब्रायन लारा की आईपीएल में एंट्री : सनसराइजर्स हैदराबाद के कोचिंग स्टाफ में स्टेन, कैटिच और बदानी के साथ शामिल
नर्मदा: लोक सहयोग छात्रावास के 75 जरूरतमंद छात्र छात्राओं को यूनिफाॅर्म और स्कूल बैग का वितरण
पंजाब की राजनीति दिल्ली पहुंची : केजरीवाल के घर के बाहर गेस्ट टीचर्स के साथ धरने पर बैठे सिद्धू
कमलनाथ का आरोप – एमपी सरकार और केंद्र ने 340 फीसदी ज्यादा ऑक्सीजन का किया निर्यात
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?