hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: छत्तीसगढ़ के जशपुर में हाथियों का आतंक, दो सगे भाइयों को कुचलकर मार डाला
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > छत्तीसगढ़ के जशपुर में हाथियों का आतंक, दो सगे भाइयों को कुचलकर मार डाला
राष्ट्रीयहिन्दी

छत्तीसगढ़ के जशपुर में हाथियों का आतंक, दो सगे भाइयों को कुचलकर मार डाला

Vinayak Barot
Last updated: July 27, 2024 1:19 pm
Vinayak Barot
Published: July 27, 2024
Share
SHARE

जशपुर, 27 जुलाई। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जंगली हाथी के हमले में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। अधिकारियों शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जशपुर के तपकरा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत केरसई गांव में शुक्रवार देर रात जंगली हाथी के हमले में दो सगे भाइयों कोकडे राम (45) और पड़वा राम (43) की मौत हो गई।

अधिकारियों के मुताबिक, जंगली हाथियों ने देर रात लगभग तीन बजे केरसई गांव में हमला बोला और वहां मकानों को तोड़ना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि जब दोनों भाई जान बचाने के लिए वहां से भागने लगे, तब एक को हाथी ने अपनी सूंड से पकड़ लिया और कुचलकर उसकी जान ले ली।

अधिकारियों के अनुसार, जब अपने भाई को बचाने के लिए दूसरा भाई वहां पहुंचा और हाथी को भगाने की कोशिश करने लगा, तब हाथी ने उसे भी कुचलकर मार डाला। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग का दल मौके पर पहुंचा और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अधिकारियों ने कहा कि मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि तपकरा वन परिक्षेत्र में पिछले लगभग छह महीने से हाथियों का झुंड घूम रहा है और वन विभाग इन सभी की गतिविधियों पर नजर रख रहा है। अधिकारियों ने कहा कि जंगल के भीतर घर बनाकर रहने वाले ग्रामीणों को जंगली हाथियों के हमले से बचाने के लिए सामुदायिक भवन में रखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ के उत्तरी जिलों में जंगली हाथियों और मनुष्यों के बीच संघर्ष की खबरें लगातार आती रहती हैं। इन क्षेत्रों में जंगली हाथियों के हमलों में कई लोगों की जान जा चुकी है।

You Might Also Like

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद विवाद : इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अपना निर्णय सुरक्षित रखा
पीएम मोदी की ब्रिटिश समकक्ष लिज ट्रस से फोन पर बातचीत, मुक्त-व्यापार समझौते सहित द्विपक्षीय मुद्दों पर हुई चर्चा
विश्व आर्थिक मंच से EU अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन की घोषणा- ‘हम भारत संग ऐतिहासिक समझौते के करीब’
यमन के पास फिर एक जहाज पर ड्रोन अटैक, मौके पर युद्धपोत INS विशाखापत्तनम तैनात
प्रधानमंत्री मोदी का दावा- विपक्ष को भी लगता है कि राजग सरकार सत्ता में लौटेगी
TAGGED:ChhattisgarhElephantsJashpurterror
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

August 7, 2026

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?