hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: गुजरात में भारी बारिश से आठ लोगों की मौत…रेल सेवाएं प्रभावित, कई गांवों का टूट संपर्क
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > गुजरात में भारी बारिश से आठ लोगों की मौत…रेल सेवाएं प्रभावित, कई गांवों का टूट संपर्क
राष्ट्रीयहिन्दी

गुजरात में भारी बारिश से आठ लोगों की मौत…रेल सेवाएं प्रभावित, कई गांवों का टूट संपर्क

Vinayak Barot
Last updated: July 25, 2024 3:04 pm
Vinayak Barot
Published: July 25, 2024
Share
SHARE

अहमदाबाद,25 जुलाई। गुजरात में बुधवार को भारी बारिश हुई जिसके कारण नदियों में जलस्तर बढ़ गया और बांधों से पानी बाहर आने लगा। इससे राज्य के कई हिस्से जलमग्न हो गए और कई गांवों का संपर्क टूट गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 800 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। 

उन्होंने बताया कि सुबह से वडोदरा, सूरत, भरूच और आणंद जैसे गुजरात के जिलों में भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया जिसके कारण अधिकारियों को कुछ जगहों पर स्कूल एवं कॉलेज में अवकाश घोषित करना पड़ा। इसके अलावा, कुछ इलाकों में रेल सेवाएं भी प्रभावित हुईं। राज्य के राहत आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटे के दौरान गुजरात के कई हिस्सों में हुई भारी बारिश के कारण आठ लोगों की मौत हो गई है। हमने इस अवधि के दौरान 826 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए हमने प्रभावित जिलों में राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की 20 टीम और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 11 टीम तैनात की हैं।’’ 

उन्होंने कहा कि व्यापक बारिश और कई जिलों के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी अत्यधिक भारी बारिश के ‘रेड अलर्ट’ के मद्देनजर, स्थिति पर नजर रखने और फंसे हुए लोगों की मदद के लिए नियंत्रण कक्ष चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। पांडेय ने कहा कि राज्य के सभी 206 प्रमुख बांधों में पानी का ताजा प्रवाह हो रहा है और गुजरात का सबसे बड़ा सरदार सरोवर बांध अब 54 प्रतिशत भर चुका है। बारिश से प्रभावित वडोदरा, सूरत, भरूच और आणंद जिलों में प्रशासन ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से लोगों को निकालने और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय अग्निशमन दलों के कर्मियों को तैनात किया है। 

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के आंकड़े के अनुसार, आणंद जिले के बोरसाद तालुका में 12 घंटे की अवधि (सुबह छह बजे से शाम छह बजे के बीच) में 354 मिलीमीटर बारिश हुई। अधिकारियों ने बताया कि निचले इलाकों में पानी भर जाने के बाद कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि निचले इलाकों में पानी भर जाने के बाद कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 

बोरसाद के बाद नर्मदा जिले के तिलकवाडा (213 मिलीमीटर), वडोदरा के पादरा (199 मिमी), वडोदरा तालुका (198 मिमी), भरूच तालुका (185 मिमी), छोटाउदेपुर के नासवाडी (156 मिमी) और नर्मदा जिले के नांदोद (143 मिमी) है। आणंद के जिलाधिकारी प्रवीण चौधरी ने कहा कि एनडीआरएफ की एक टीम को सेवा में लगाया गया है और प्रशासन जलमग्न क्षेत्रों में फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए प्रयास कर रहा है।

You Might Also Like

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर छिड़ा पोस्टर वॉर : सपा कार्यालय के बाहर लगा “प्रबल इंजन की सरकार” का पोस्टर
नाइजीरियाई सेना की बड़ी काररवाई : आतंकवाद विरोधी अभियान में 11 आतंकवादी नेताओं को किया ढेर
‘कुछ नहीं मिला तो मानहानि का करूंगी केस दर्ज,’ CBI Raid पर भड़कीं RJD नेता सुनील सिंह की पत्नी
जूनियर एनटीआर के साथ तेलुगु फिल्म में काम करेगी आलिया भट्ट
बीमार मनमोहन सिंह को संसद में लाने पर भड़की भाजपा, कांग्रेस और AAP ने दी संविधान की दुहाई
TAGGED:gujaratRain
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

August 8, 2026

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?