hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर छिड़ा पोस्टर वॉर : सपा कार्यालय के बाहर लगा “प्रबल इंजन की सरकार” का पोस्टर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > अखिलेश यादव के जन्मदिन पर छिड़ा पोस्टर वॉर : सपा कार्यालय के बाहर लगा “प्रबल इंजन की सरकार” का पोस्टर
राज्यउत्तरप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर छिड़ा पोस्टर वॉर : सपा कार्यालय के बाहर लगा “प्रबल इंजन की सरकार” का पोस्टर

Revoi Editor
Last updated: October 23, 2025 2:04 pm
Revoi Editor
Published: October 23, 2025
Share
SHARE

लखनऊ, 23 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर पोस्टरवार छिड़ गया है। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर एक विशालकाय होर्डिंग ने सबका ध्यान खींच लिया है। पोस्टर सपा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘डबल इंजन सरकार’ के नारे की तर्ज पर ‘प्रबल इंजन की सरकार’ का नारा देते हुए राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है।

यह होर्डिंग सपा के मेंहदावल (संत कबीरनगर) से रहे प्रत्याशी जयराम पांडेय ने लगवाई है। इसमें पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक ट्रेन के इंजन के रूप में दिखाया गया है, जबकि पीछे के डिब्बों पर सपा सरकार की योजनाओं के नाम लिखे हैं। इनमें समाजवादी पेंशन योजना, कन्या विद्याधन, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे, लैपटॉप योजना, डायल-100, लखनऊ मेट्रो और मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसी योजनाएं शामिल हैं।

पोस्टर पर लिखा है “एक इंजन, मजबूत इंजन… फिर से चलेगी समृद्धि की बयार, जब 2027 में आएगी प्रबल इंजन की सरकार।” इसके साथ धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज की शुभकामनाएं भी दी गई हैं।

खास बात यह है कि अखिलेश यादव के दस्तावेजों में जन्मतिथि 1 जुलाई 1973 दर्ज है, लेकिन समर्थक हर साल 23 अक्टूबर को उनका ‘वास्तविक जन्मदिन’ मनाते हैं। इसी अवसर पर यह रचनात्मक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें उन्हें संस्कृत में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई हैं।

होर्डिंग में सपा का नया ‘पीडीए फॉर्मूला’ भी प्रमुखता से दिखाया गया है, पी -प्रगतिशील, डी – दूरदर्शी, और ए – अमनपसंद। पार्टी के कार्यकर्ता इसे सामाजिक न्याय और विकास के नए प्रतीक के रूप में पेश कर रहे हैं। जयराम पांडेय ने बताया कि वह पिछले नौ वर्षों से अखिलेश यादव के जन्मदिन पर इसी तरह के रचनात्मक पोस्टर लगाते आ रहे हैं।

पिछले साल उन्होंने ‘सत्ताईस के सत्ताधीश’ का स्लोगन दिया था, जो खासा चर्चित हुआ था। वहीं राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि सपा का यह ‘प्रबल इंजन’ पोस्टर न सिर्फ अखिलेश यादव के प्रति समर्थन दिखाने का प्रयास है, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा के नए तेवरों और रणनीति का संकेत भी देता है।

You Might Also Like

यूपी चुनाव : पीएम मोदी और अमित शाह सहित भाजपा के दिग्गज नेता अब पूर्वांचल में देंगे प्रचार अभियान को धार
प्रदेश में चार वर्ष के दौरान ही 41.73 लाख से अधिक लाभार्थियों को ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में आवास मिलेः CM योगी
कोविड डेटा लीक मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार, एक नाबालिग को लिया गया हिरासत में
उमेश पाल हत्याकांड : बोलीं मायावती- दोषी साबित होने पर अतीक की पत्नी शाइस्ता को करेंगे निष्कासित
ईशान किशन और श्रेयस अय्यर पर गिरी गाज, BCCI के वार्षिक केंद्रीय अनुबंध से बाहर
TAGGED:akhilesh yadavBirthdaySP OFFICEStrong EngineUP Poster War
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

August 10, 2026

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?