hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में ईडी सख्त, विजय देवरकोंडा व प्रकाश राज समेत 24 अभिनेताओं-यूट्यूबर्स पर केस
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में ईडी सख्त, विजय देवरकोंडा व प्रकाश राज समेत 24 अभिनेताओं-यूट्यूबर्स पर केस
राष्ट्रीयमनोरंजनहिन्दी

ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में ईडी सख्त, विजय देवरकोंडा व प्रकाश राज समेत 24 अभिनेताओं-यूट्यूबर्स पर केस

Revoi Editor
Last updated: July 10, 2025 1:44 pm
Revoi Editor
Published: July 10, 2025
Share
SHARE

हैदराबाद, 10 जुलाई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कुछ ऑनलाइन सट्टेबाजी मंचों के खिलाफ धनशोधन जांच के तहत तेलंगाना में कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर के अलावा विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबती एवं प्रकाश राज जैसे अभिनेताओं सहित 24 से अधिक मशहूर हस्तियों की भूमिका की जांच के लिए धनशोधन का मामला दर्ज किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि इन माध्यमों से कथित तौर पर अवैध सट्टेबाजी और जुए के जरिए करोड़ों रुपये की ‘‘अवैध’’ धनराशि अर्जित करने का आरोप है। उन्होंने बताया कि संघीय जांच एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज करने के लिए पांच राज्यों की पुलिस की प्राथमिकियों का संज्ञान लिया है।

ईडी मामले में देवरकोंडा, दग्गुबती, मंचू लक्ष्मी, राज, निधि अग्रवाल, प्रणिता सुभाष, अनन्या नागल्ला, टीवी होस्ट श्रीमुखी के अलावा स्थानीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर सहित लगभग 29 हस्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों ने बताया कि इन हस्तियों पर सेलिब्रिटी या एंडोर्समेंट शुल्क के बदले जंगली रमी, जीतविन, लोटस365 आदि जैसे ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप का ‘‘प्रचार’’ करने का संदेह है।

सूत्रों ने बताया कि इनमें से कुछ ‘‘मशहूर’’ हस्तियों ने पहले कहा था कि वे जिन ऐप और उत्पादों का प्रचार करते हैं उनकी सही कार्यप्रणाली के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी और उन्होंने दावा किया था कि वे सट्टेबाजी जैसी किसी भी गलत या अवैध गतिविधि के लिए इन मंचों से नहीं जुड़े थे। ईडी आने वाले दिनों में आरोपी अभिनेताओं, इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर के बयान दर्ज कर सकता है।

साथ ही वह और भी प्राथमिकी एकत्र कर रहा है तथा ऐसे और शिकायतकर्ताओं की तलाश कर रहा है जिन्हें इन सट्टेबाजी मंचों के माध्यम से ठगा गया था। इन ऐप से होने वाली ‘‘आपराधिक आय’’ की अनुमानित राशि और इन मशहूर हस्तियों की वास्तविक भूमिका का पता लगाने के लिए व्यापक जांच की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि उनके बयान दर्ज होने के बाद ही उनके अपराध का फैसला किया जाएगा।

You Might Also Like

WFI की बड़ी काररवाई : उम्र में धोखाधड़ी को लेकर 30 जूनियर पहलवान निलंबित
Weather Update: राजधानी लखनऊ समेत UP के कई जिलों में सुबह से जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट
दिल्ली शराब घोटाले को लेकर फिर एक्शन में ED, दिल्ली-पंजाब सहित 35 ठिकानों पर पड़ी रेड
अफगानिस्तान के साथ गहरा संबंध, चाहते हैं अधिकारों का संरक्षण : एस. जयशंकर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म सम्मान को लुटियंस दिल्ली से बाहर निकाला
TAGGED:caseedonline bettingPrakash RajVijay Deverakonda
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी उपचुनाव: मंत्रियों के साथ आज मंथन करेंगे मुख्यमंत्री योगी, तय हो सकते हैं उम्मीदवारों ने नाम

Revoi Editor
Revoi Editor
October 19, 2024
नेपाल के पीएम ओली ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात में लिपुलेख को लेकर जताई आपत्ति
मणिपुर सरकार कार्यालय नहीं आने वाले कर्मचारियों पर ‘काम नहीं, वेतन नहीं’ नियम लागू करेगी
को-विन ने विकसित किया नया फीचर : अब कम्पनियां पता कर लेंगी, आपको वैक्सीन लगी या नहीं
CISCE रिजल्ट घोषित : ICSE में 98.94 प्रतिशत और ISC में 96.93 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?