Homeहिन्दीराष्ट्रीयईडी की काररवाई : दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में...

ईडी की काररवाई : दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में कारोबारी दिनेश अरोड़ा गिरफ्तार

नई दिल्ली, 6 जुलाई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली की अब रद की जा चुकी आबकारी नीति को बनाने और लागू करने में कथित भ्रष्टाचार से जुड़े धनशोधन के मामले में गुरुवार की रात कारोबारी दिनेश अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मनीष सिसोदिया के करीबी अरोड़ा सीबीआई की जांच में सरकारी गवाह हैं

उल्लेखनीय है कि इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) भी कर रहा है और दिनेश अरोड़ा को उसके मामले में सरकारी गवाह बनाया गया है। कारोबारी दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का कथित तौर पर करीबी हैं, जो आबकारी नीति मामले में आरोपित हैं।

धनशोधन मामले में ईडी की 13वीं गिरफ्तारी

ईडी द्वारा इस मामले में यह 13वीं गिरफ्तारी है, जिसमें उसने सिसोदिया के खिलाफ आरोप पत्र समेत अब तक पांच आरोप पत्र दायर किए हैं। ईडी और सीबीआई ने आरोप लगाया गया है कि 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की आबकारी नीति में कुछ शराब डीलरों का पक्ष लिया गया, जिन्होंने कथित तौर पर इसके लिए रिश्वत दी थी। हालांकि दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने इस आरोप का खंडन किया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments