1. Home
  2. हिंदी
  3. चुनाव
  4. द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति, तीसरे राउंड में ही हासिल किया मुकाम
द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति, तीसरे राउंड में ही हासिल किया मुकाम

द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति, तीसरे राउंड में ही हासिल किया मुकाम

0
Social Share

नई दिल्ली, 21 जुलाई। द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। गुरुवार को राष्ट्रपति चुनाव के तीसरे राउंड के नतीजों में ही उन्होंने जीत का परचम लहरा दिया। उन्होंने संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतरों से मात दी है। उनके गृह राज्य उड़ीसा में जश्न का माहौल है।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय राजधानी में द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। इसी क्रम में मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित देशभर के शीर्ष नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है।

तीसरे राउंड की काउंटिंग के बाद पार किया वैध वोटों का 50 फीसदी अंक

दरअसल, तीसरे राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को कुल 5,77,777 वोट मूल्य मिले जबकि यशवंत सिन्हा ने 2,61,062 वोट वैल्यू हासिल की है। इस प्रकार मुर्मू ने तीसरे दौर की मतगणना के अंत में कुल वैध वोटों का 50 फीसदी अंक पार किया। हालांकि उत्तर प्रदेश सहित कुछ अन्य राज्यों की मतगणान तब तक शेष थी।

विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने दी मुर्मू को बधाई

विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने इस मौके पर मुर्मू को बधाई दी है। उन्होंने कहा, ‘मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में उनकी जीत पर द्रौपदी मुर्मू को दिल से बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वास्तव में, हर भारतीय उम्मीद है कि 15 वें राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी डर या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करें। मैं देशवासियों के साथ उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।’

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code