1. Home
  2. हिंदी
  3. चुनाव
  4. राष्ट्रपति चुनाव परिणाम : तीसरे दौर की काउंटिंग के बाद द्रौपदी मुर्मू 1003 वोटों से आगे
राष्ट्रपति चुनाव परिणाम : तीसरे दौर की काउंटिंग के बाद द्रौपदी मुर्मू 1003 वोटों से आगे

राष्ट्रपति चुनाव परिणाम : तीसरे दौर की काउंटिंग के बाद द्रौपदी मुर्मू 1003 वोटों से आगे

0
Social Share

नई दिल्ली, 21 जुलाई। सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना में तीसरे दौर की काउंटिंग पूरी होने के बाद विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के खिलाफ 1,003 वोटों की अजेय बढ़त हासिल कर है।

राष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचन अधिकारी और राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने गुरुवार को देर शाम बताया कि तीन राउंड की मतगणना के बाद कुल वैध मतों की संख्या 3,219 रही, जिनकी कीमत 8,38,839 है। इनमें द्रौपदी मुर्मू को 2,161 मत मिले हैं, जिनकी वैल्यू 5,77,777 है जबकि यशवंत सिन्हा को कुल 1,058 मत मिले हैं, जिनकी कीमत 2,61,0662 है।

तीसरे राउंड में मुर्मू को 812 और यशवंत सिन्हा को 521 मत

पीसी मोदी ने बताया कि तीसरे दौर में 10 राज्यों – कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा व पंजाब कि विधानसभाओं में पड़े मतों की गिनती गई। इन 10 राज्यों में कुल वैध मतों की संख्या 1,333 रही, जिनकी कीमत 1,65,664 रही। इनमें द्रौपदी मुर्मू को 812 मत (वोट का मूल्य 94,478) और यशवंत सिन्हा को 521 मत (वोट का मूल्य 71,186) मिले।

पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुई मतगणना में पहले दौर में संसद में पड़े वोटो की गिनती हुई थी। उसके बाद राज्यों की विधानसभाओं में पड़े वोटों की गिनती की जा रही है। वर्णानुक्रम के अनुसार 10-10 राज्यों की गिनती पूरी होने के बाद देर रात परिणाम आने की उम्मीद है।

इस बीच द्रौपदी मुर्मू की जीत की खुशी में एनडीएशासित राज्यों में जश्न शुरू हो गया है। एनडीए और भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के बीच एक दूसरे को बधाई देने के साथ मिठाइयां खिला रहे हैं।

नए राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ लेंगे

उड़ीसा के एक छोटे गांव से निकली आदिवासी समाज की महिला द्रौपदी मुर्मू यदि चुनाव जीतती हैं तो वह देश की आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोटिंग हुई थी। नए राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ लेंगे। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code