hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: देवेंद्र फडणवीस की चौंकाने वाली घोषणा – एकनाथ शिंदे बनेंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, शाम 7.30 बजे लेंगे शपथ
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > देवेंद्र फडणवीस की चौंकाने वाली घोषणा – एकनाथ शिंदे बनेंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, शाम 7.30 बजे लेंगे शपथ
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

देवेंद्र फडणवीस की चौंकाने वाली घोषणा – एकनाथ शिंदे बनेंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, शाम 7.30 बजे लेंगे शपथ

Vinayak Barot
Last updated: June 30, 2022 5:39 pm
Vinayak Barot
Published: June 30, 2022
Share
SHARE

मुंबई, 30 जून। महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से जारी राजनीतिक संकट के बीच गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने चौंकाने वाली घोषणा करते हुए कहा कि शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। वह आज ही शाम 7.30 बजे अकेले शपथ लेंगे। बाद में मंत्रिमंडल का  विस्तार किया जाएगा।

इससे पहले शिंदे दोपहर में गोवा से मुंबई आए और सागर बंगले में फडणवीस से मुलाकात की। कुछ देर की आपसी बैठक के बाद दोनों नेता एक साथ राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने गए और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

फडणवीस ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद शिंद के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेस में एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाए जाने का एलान इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि फडणवीस मुख्यमंत्री बनेंगे और एकनाथ शिंदे उनके नायब होंगे।

फडणवीस ने एमवीए सरकार पर जमकर साधा निशाना

फडणवीस ने संवाददाता सम्मेलन में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार में इस कदर भ्रष्टाचार था कि दाऊद इब्राहिम से संबंध उजागर होने के बावजूद मंत्री को पद से नहीं हटाया। उन्होंने कहा कि भाजपा हिन्दुत्व की रक्षा करने के लिए शिंदे गुट के साथ जा रही है। भाजपा एकनाथ शिंदे को समर्थन देगी। एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के सीएम होंगे। एकनाथ शिंदे सीएम पद की शपथ लेंगे।’

विरोधी पक्षनेते देवेंद्र फडणवीस यांची पत्रकार परिषद https://t.co/Nl3FFMlvcP

— भाजपा महाराष्ट्र (@BJP4Maharashtra) June 30, 2022

ढाई वर्षों की सरकार में न कोई तत्व, न कोई विचार और न गति थी

फडणवीस ने कहा, ‘2019 में भाजपा और शिवसेना साथ में चुनाव लड़ी। पीएम मोदी जी के नेतृत्व में हमें पूर्ण बहुमत मिला। पीएम ने चुनाव के दौरान भाजपा के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की और वह नाम सबको मंजूर भी था। लेकिन चुनाव के बाद शिवसेना के नेताओं ने ऐसे लोगों के साथ उन्होंने गठबंधन किया, जिनके विचारों का बालासाहेब ठाकरे जी ने जीवनभर विरोध किया। इसके बाद हमने ढाई साल में एक सरकार देखी, जिसमें न कोई तत्व, न कोई विचार और न गति थी। वे लोग चालू इंफ्रास्ट्रक्चर को बंद कर रहे थे और लगातार भ्रष्टाचार में लिप्त थे।’

एकनाथ शिंदे बोले – एमवीए सरकार में आ रही थी समस्या

वहीं एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘हम महाराष्ट्र के विकास के लिए एकसाथ आए हैं। हम लोगों को महा विकास अघाड़ी सरकार में काम करने में समस्याएं आ रही थीं। इस बारे में हमने उद्धव ठाकरे को बताया था। हमने अपना पक्ष समझाने की कोशिश की थी। भाजपा के साथ हमारा नेचुरल गठबंधन था। हम लोग बालासाहेब के विचारों को लेकर आगे बढ़े तो सरकार की ओर से आखिरी में हिन्दुत्व को लेकर कुछ फैसले लिए गए।’

शिंदे ने पीएम मोदी का जताया आभार

शिंदे कहा, ‘मैं पीएम मोदी और अमित शाह का शुक्रगुजार हूं, फडणवीस मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। बीजेपी ने बड़ी पार्टी होते हुए भी बड़ा दिल दिखाते हुए मुझे मुख्यमंत्री बनाया है। शिंदे ने दावा किया कि महाराष्ट्र में आने वाले दिनों में एक मजबूत सरकार देखने को मिलेगी। जिस तरह केंद्र सरकार महाराष्ट्र की मदद करेगी, उससे महाराष्ट्र का विकास तेजी से हो पाएगा। यह सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करेगी।’ उन्होंने देवेंद्र फडणवीस का आभार भी जताया।

You Might Also Like

कृषि कानूनों पर सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का संसद भवन परिसर में प्रदर्शन
भारतीय मूल की अनीता आनंद बनीं कनाडा की विदेश मंत्री, सिद्धू को मिला अंतरराष्ट्रीय व्यापार विभाग
फीफा विश्व कप : मैच के दौरान भिड़ंत को लेकर अर्जेंटीना व नीदरलैंड़स के खिलाफ अनुशासनात्मक काररवाई की तैयारी
‘प्रधानमंत्री के वैचारिक परिवार’ ने तिरंगे को लंबे समय तक अस्वीकार किया था: कांग्रेस का दावा
सरस आजीविका फूड फेस्टिवल 2025 : 25 राज्यों के 500 से अधिक व्यंजनों का मिलेगा स्वाद
TAGGED:BJPdevendra fadnavisEknath ShindeMaharashtra crisisShinde new CMShiv Sena rebel leader
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?