hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राहुल गांधी की अयोग्यता के खिलाफ मणिपुर में प्रदर्शन : पुलिस के साथ झड़प में कांग्रेस के चार कार्यकर्ता घायल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > राहुल गांधी की अयोग्यता के खिलाफ मणिपुर में प्रदर्शन : पुलिस के साथ झड़प में कांग्रेस के चार कार्यकर्ता घायल
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

राहुल गांधी की अयोग्यता के खिलाफ मणिपुर में प्रदर्शन : पुलिस के साथ झड़प में कांग्रेस के चार कार्यकर्ता घायल

Vinayak Barot
Last updated: March 31, 2023 4:06 pm
Vinayak Barot
Published: March 31, 2023
Share
SHARE

इंफाल, 31 मार्च। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ इंफाल में मोमबत्ती जलाकर मार्च निकाले जाने के दौरान पुलिस के साथ हुई झड़प में पार्टी के चार कार्यकर्ता घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के मेघचंद्र ने बताया कि महिलाओं समेत पार्टी कार्यकर्ता बृहस्पतिवार रात को मार्च के लिए कांगला गेट के पास इकट्ठे हुए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

मेघचंद्र ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले ही नहीं, बल्कि स्मोक बम (धुआं पैदा करने वाले बम) भी फेंके गए। इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया कि मोमबत्ती जलाकर मार्च निकालना नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधि कैसे हुई? अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मार्च के लिए एकत्र होने के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। उन्होंने कहा कि एक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता के एक महिला पुलिस अधिकारी को धक्का देने के बाद झड़प शुरू हो गई।

घायल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत ने 2019 के मानहानि के एक मामले में दो साल की जेल की सजा सुनाई है। इसके बाद लोकसभा सचिवालय ने पिछले सप्ताह एक अधिसूचना जारी कर उन्हें संसद की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया था।

You Might Also Like

ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैरिफ की डेडलाइन एक अगस्त तक बढ़ाई, 7 देशों पर लगाया नया शुल्क
NIA ने भारतीय दूतावास पर हमलों को लेकर 43 संदिग्धों की पहचान की, 50 से ज्यादा जगहों पर की छापेमारी
ब्रह्म चतुर्दशी आज : तीर्थराज पुष्कर में संतों ने किया शाही स्नान
विश्व जनसंख्‍या संभावना रिपोर्ट 2022 : दुनिया की जनसंख्‍या ने आज छू लिया 8 अरब का आंकड़ा
संसद सत्र व पश्चिम एशिया संकट के बीच पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मु से की शिष्टाचार भेंट
TAGGED:against ManipurCOngressdisqualificationfour workers injuredpoliceprotestRahul Gandhi
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
क्षेत्रीयहिन्दी

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

sanket
sanket
October 16, 2021
उत्तराखंड: सीएम धामी के निर्देश- बनफुलपुरा के अराजक तत्वों के खिलाफ करें कड़ी कार्रवाई
कैंसर से पीड़ित हैं ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय, दुनियाभर के नेताओं ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
राहुल गांधी का महाराष्ट्र चुनाव में ‘मैच फिक्सिंग’ का आरोप, ECI का जवाब – ‘बेतुका बयान’
आतंकवाद पर शहबाज को सीधा संदेश, रक्षा मंत्री बोले- आतंकवाद पर लगाएं लगाम
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?