hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: टी20 विश्व कप : वार्नर का बल्ला अंततः चमका, कंगारुओं ने श्रीलंका को दी शिकस्त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > टी20 विश्व कप : वार्नर का बल्ला अंततः चमका, कंगारुओं ने श्रीलंका को दी शिकस्त
खेलहिन्दी

टी20 विश्व कप : वार्नर का बल्ला अंततः चमका, कंगारुओं ने श्रीलंका को दी शिकस्त

Vinayak Barot
Last updated: October 29, 2021 12:03 pm
Vinayak Barot
Published: October 29, 2021
Share
SHARE

दुबई, 29 अक्टूबर। आईपीएल सहित हालिया मैचों में कमजोर प्रदर्शन के चलते आलोचनाओं के घेरे में रहे विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वार्नर का बल्ला अंततः चमका और उनके अर्धशतकीय प्रहार (65 रन, 42 गेंद, 10 चौके) की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप के सुपर12 चरण में श्रीलंका को सात विकेट की आसान शिकस्त दे दी।

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका मुकाबले का सम्पूर्ण स्कोर कार्ड

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार की रात ग्रुप एक के अहम मैच में पहले बल्लेबाजी पर बाध्य श्रीलंकाई टीम छह विकेट पर 154 रनों तक पहुंची। जवाब में कंगारुओं ने 17 ओवरों में ही तीन विकेट पर 155 रन बनाकर 18 गेंदों के रहते जीत हासिल कर ली।

दूसरी जीत से ऑस्ट्रेलिया ग्रुप एक में दूसरे स्थान पर

अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराने वाले ऑस्ट्रेलिया के अब दो मैचों में चार अंक हो गए हैं। हालांकि वह नेट रन रेट के आधार पर इंग्लैंड के मुकाबले दूसरे स्थान पर है। वहीं प्रारंभिक चरण पार कर सुपर12 में पहुंचे श्रीलंका की दो मैचों में यह पहली हार है, जिसने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया था।

‘मैन ऑफ द मैच‘ रहे एडम जाम्पा

श्रीलंकाई पारी में विकेटकीपर कुसल परेरा (35 रन, 25 गेंद, एक छ्क्का, चार चौके), चरिथ असालंका (35 रन, 27 गेंद, एक छ्क्का, चार चौके) और भानुका राजपक्षा (नाबाद 33 रन, 26 गेंद, एक छ्क्का, चार चौके) का पारियां उल्लेखनीय रहीं। इनमें परेरा व असालंका के बीच दूसरे विकेट पर 63 रनों की उपयोगी भागीदारी भी देखने को मिली। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क (2-27), पैट कमिंस (2-34) और ‘मैन ऑफ द मैच’ एडम जाम्पा (2-12) ने आपस में छह विकेट बांटे।

वार्नर व फिंच की पॉवर प्ले में विस्फोटक बल्लेबाजी

जवाबी काररवाई में वार्नर और कप्तान एरोन फिंच (37 रन, 23 गेंद, दो छक्के, पांच चौके) ने पॉवर प्ले में तेज बल्लेबाजी की और 41 गेंदों पर 70 जोड़कर ऑस्ट्रेलिया की जीत का आधार तैयार कर दिया। बाद में स्टीवन स्मिथ (नाबाद 28 रन, 26 गेंद, एक चौका) और मार्कस स्टोनिस (नाबाद 16 रन, सात गेंद, एक छक्का, दो चौके) ने जीत की औपचारिकता पूरी की। वानिंदु हसारंगा डीसिल्वा ने 22 पर दो विकेट लिए।

वेस्टइंडीज व बांग्लादेश के लिए ‘करो या मरो‘ की स्थिति

इस बीच शुक्रवार को दो मैच खेले जाने हैं। इनमें वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच ग्रुप एक ही मुकाबला शारजाह में होगा, जहां दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति होगी क्योंकि उन्हें पहले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। उधर ग्रुप दो में शीर्ष पर चल रहे पाकिस्तान की मुलाकात अफगानिस्तान से होगी। अपने पहले दो मैचों में भारत और न्यूजीलैड को हरा चुका पाकिस्तान इस मैच में जीत से सेमीफाइनल की ओर बढ़ते कदमों को और मजबूती देना चाहेगा।

You Might Also Like

आईटी सेक्टर की अगुआई में शेयर बाजार ने पकड़ी तेजी, सेंसेक्स 81000 के पार, निफ्टी भी मजबूत
मणिपुर की स्थिति पर कांग्रेस ने जताई चिंता, बोले खरगे- हिंसा खत्म करने और समाधान के लिए पीएम करें बातचीत
बिहार BPSC आंदोलन: प्रियंका गांधी ने BJP को घेरा, कहा- भाजपा का ‘डबल इंजन’ युवाओं पर ‘डबल अत्याचार’ का प्रतीक बन गया है
CJI सूर्यकांत ने बेवजह टिप्पणी पर वकील मैथ्यूज नेदुमपारा को लगाई फटकार, बोले- चेतावनी दे रहा हूं, होश में रहिए
कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने पीएम मोदी की तारीफ के साथ EVM को बताया ठीक, पार्टी ने जारी की कारण बताओ नोटिस
TAGGED:australiaCricketDavid Warnersri lankaT20 world cup
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

बालमुकुंद आचार्य पर मस्जिद के अंदर नारेबाजी करने का आरोप, विधायक ने क‍िया खंडन

Revoi Editor
Revoi Editor
April 26, 2025
हिंदू सेना ने बाबर रोड पर लगाए अयोध्या मार्ग के पोस्टर, पूछा-भारत की सरजमीं पर विदेशी आक्रांता का गुणगान क्यों?
Stock Market: ईरान-इजरायल तनाव चलते शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1200 अंक लुढ़का
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी : विराट कोहली बने सबसे तेज 14 हजारी, सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा
CM Kejriwal appeals to People: “Don’t celebrate Diwali with Fire-Crackers this year”
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?