hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: चक्रवाती तूफान ‘यास’ का खतरा : उच्चस्तरीय बैठक में पीएम मोदी ने की तैयारियों की समीक्षा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > चक्रवाती तूफान ‘यास’ का खतरा : उच्चस्तरीय बैठक में पीएम मोदी ने की तैयारियों की समीक्षा
महत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

चक्रवाती तूफान ‘यास’ का खतरा : उच्चस्तरीय बैठक में पीएम मोदी ने की तैयारियों की समीक्षा

Vinayak Barot
Last updated: May 24, 2021 10:21 am
Vinayak Barot
Published: May 23, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 23 मई। भीषण चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ के बाद अब पूर्वी भारत के तटीय इलाकों में बंगाल की खाड़ी से उभर रहे दूसरे चक्रवाती तूफान ‘यास’ का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने इसके भी बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका जताई है, जो आगामी 26 मई को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों से टकरा सकता है।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीएमए) और नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ)  सहित 14 विभागों के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की और तूफान से निबटने की तैयारियों की समीक्षा की।

इस उच्चस्तरीय बैठक में पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और पुड्डुचेरी के प्रमुख सचिव सहित अन्य आला अधिकारी शामिल हुए। बैठक में रेलवे बोर्ड चेयरमैन, एनडीएमए मेंबर सेक्रेटरी, आईडीएफ प्रमुख के साथ गृह, पावर, शिपिंग, टेलिकॉम, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, सिविल एविएशन और फिशरीज मंत्रालय के सचिव, कोस्ट गार्ड, एनडीआरएफ और आईएमडी के महानिदेशक भी मौजूद रहे।

  • ‘यास’ के सोमवार को चक्रवाती तूफान में तब्दील होने का अनुमान

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार चक्रवात यास के उत्तर,  उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। यह सोमवार, 24 मई तक एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है और अगले 24 घंटे में बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। यह 26 मई को पश्चिम बंगाल के पास बंगाल की उत्तरी खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा और बांग्लादेश के तटों तक पहुंच जाएगा।

  • पश्चिम बंगाल व ओडिशा पर पड़ेगा ज्यादा असर

तूफान को लेकर पहले से ही आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसका सबसे ज्यादा असर बंगाल और ओडिशा पर पड़ेगा। अंडमान व निकोबार और पूर्वी तट के कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। इससे बाढ़ का खतरा भी बन सकता है।

तूफान से निबटने की तैयारियों के क्रम में कोस्ट गार्ड, डिजास्टर रिलिफ टीम (डीआरटी),  इन्फ्लेटेबल बोट, लाइफबॉय और लाइफजैकेट के  अलावा डॉक्टरों की टीम और एंबुलेंस को अलर्ट पर रखा गया है। इसके साथ ही पोर्ट अथॉरिटी, ऑयल रिग ऑपरेटर्स, शिपिंग- फिशरीस अथॉरिटी और मछुआरे संघों को सतर्क रहने की हिदायत दे दी गई है।

You Might Also Like

उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, चार मजदूरों की मौत
लाचित बोरफुकन जयंती: 1671 में सरायघाट की लड़ाई में अपनी सेना का प्रभावी नेतृत्व किया
गणपति महोत्सव पर कोरोना का साया : मुंबई में धारा 144 लागू, पूजा पंडालों में नहीं जा सकेंगे श्रद्धालु
PM मोदी डिग्री मानहानि केस : अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह को राहत नहीं, अहमदाबाद कोर्ट का समन रद करने से इनकार
विश्व कप क्रिकेट : इंग्लैंड ने 29 दिनों बाद दर्ज की जीत, नीदरलैंड्स को हरा चैम्पियंस ट्रॉफी के टिकट की आस जीवंत  
TAGGED:‘Yas’Cyclonedangerhigh level meetingpm modiReview
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

August 7, 2026

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?