1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र : मुंबई में दही हांडी उत्सव की धूम, मानव पिरामिड बनाते समय 35 गोविंदा घायल
महाराष्ट्र : मुंबई में दही हांडी उत्सव की धूम, मानव पिरामिड बनाते समय 35 गोविंदा घायल

महाराष्ट्र : मुंबई में दही हांडी उत्सव की धूम, मानव पिरामिड बनाते समय 35 गोविंदा घायल

0
Social Share

मुंबई, 7 सितम्बर। मुंबई में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गुरुवार को आयोजित दही हांडी उत्सव के दौरान अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 35 ‘गोविंदा’ घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि दही हांडी उत्सव के दौरान गोविंदा या दही हांडी प्रतिभागी हवा में लटकी ‘दही हांडी’ को तोड़ने के लिए मानव पिरामिड बनाते हैं। पूरे शहर में यह उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से शुरू हुआ उत्सव देर रात तक मनाया जाएगा।

महाराष्ट्र में मुंबई सहित अन्य शहरों में विभिन्न स्थानों पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, जिसमें दही हांडी तोड़ने में सफल होने वाले गोविंदा समूहों को नकद पुरस्कार दिया जाता है। मानव पिरामिड बनाने के दौरान प्रतिभागियों के गिरने और घायल होने की आशंका रहती है।

अधिकारी ने कहा, ‘मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान अब तक कम से कम 35 गोविंदा को चोटें आई हैं। चार गोविंदा को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो को मध्य मुंबई के परेल में बीएमसी संचालित केईएम अस्पताल और दो को घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’

उन्होंने बताया कि 22 घायलों का इलाज सरकारी और निगम अस्पतालों के बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में किया जा रहा है। बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने गोविंदाओं के घायल होने की स्थिति में निकाय अस्पतालों में 125 बिस्तरों की व्यवस्था की है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code