hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 123 अंक टूटा, निफ्टी 35 अंक कमजोर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 123 अंक टूटा, निफ्टी 35 अंक कमजोर
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 123 अंक टूटा, निफ्टी 35 अंक कमजोर

Revoi Editor
Last updated: April 16, 2026 7:04 pm
Revoi Editor
Published: April 16, 2026
Share
SHARE

मुंबई, 16 अप्रैल। पिछले कारोबारी सत्र में अच्छी बढ़त देखने वाला भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को उतार-चढ़ाव के बीच बैंक व वित्तीय शेयरों में मुनाफावसूली से गिरावट के साथ बंद हुआ। इस क्रम में बीएसई सेंसेक्स 123 अंक टूटा जबकि एनएसई निफ्टी 35 अंकों के नुकसान में रहा।

सेंसेक्स 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,988.68 अंक पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती बढ़त गंवाते हुए 122.56 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,988.68 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स तेजी के साथ खुला और 78,730.32 अंक तक पहुंच गया। हालांकि, बाद में ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली से यह गिरावट के साथ 77,674.93 अंक के निचले स्तर पर पहुंच गया। इस प्रकार कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 1,055.39 अंक का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में 14 के स्टॉक बढ़त पर रहे और 16 में कमजोरी दिखी।

निफ्टी 24,196.75 अंक पर बंद

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी भी 34.55 अंक यानी 0.14 प्रतिशत टूटकर 24,196.75 अंक पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सूचकांक ने कुल 298.15 अंकों का उतार-चढ़ाव देखा। बीते सत्र के मुकाबले 153.90 अंकों की बढ़त से खुले सूचकांक ने कारोबार के दौरान 24,400 का हाई और 24,102.80 का लो बनाया। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में 25 के शेयर हरे निशान पर और उतने ही लाल निशान पर ठहरे।

एचडीएफसी बैंक के स्टॉक में सर्वाधिक 1.75 फीसदी की गिरावट

सेंसेक्स समूह में शामिल कम्पनियों में एचडीएफसी बैंक के स्टॉक में सर्वाधिक 1.75 फीसदी की गिरावट रही। टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस में भी प्रमुख रूप से गिरावट दर्ज की गई। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में ट्रेंट, इटर्नल, अदाणी पोर्ट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और इन्फोसिस शामिल हैं।

एफआईआई ने 666.15 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 666.15 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.51 प्रतिशत बढ़कर 96.36 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

You Might Also Like

रणजी ट्रॉफी फाइनल : करुण नायर का नाबाद शतक, विदर्भ की बढ़त 286 रनों तक पहुंची
भारत की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने किया संन्यास का एलान, इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगी अंतिम मैच
यूपी : वृंदावन के अक्रूर घाट का होगा सौंदर्यीकरण, योगी सरकार ने मंजूर की 6 करोड़ से ज्यादा की राशि
रामदेव की ‘शरबत जिहाद’ टिप्पणी ने अदालत को झकझोर दिया है : दिल्ली हाई कोर्ट
योगिनी एकादशी 2026 : त्रिपुष्कर योग और भरणी नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में रखें व्रत, जानें तिथि, पूजा विधि और महत्व
TAGGED:Amid VolatilityBseniftyNifty Weakens by 35 PointsNSEsensexSensex Drops 123 PointsStock market declines
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

ऋषि सुनक ने कसा तंज- ‘एआई सभी काम कर सकता है, लेकिन दिल्ली की ट्रैफिक समस्या को ठीक नहीं कर सकता’

Revoi Editor
Revoi Editor
February 20, 2026
पीएम मोदी ने की ‘मन की बात’, कहा – जी20 शिखर सम्मेलन में भारत ने अपने नेतृत्व का लोहा मनवाया
बॉलीवुड : रामगोपाल वर्मा की फिल्म लड़की- एंटर द गर्ल ड्रैगन का ट्रेलर रिलीज
मुंबई में बारिश का तांडव : भूस्खलन के चलते चेंबूर-विक्रोली में दीवार गिरने से 24 लोगों की मौत
आईसीसी के मुख्य अभियोजक के खिलाफ ट्रंप के प्रतिबंधों के कारण कामकाज में अड़चन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?