hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर तंज- बार-बार बहकाने वाले पुरुषों को महिलाएं झट से पहचान लेती हैं
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर तंज- बार-बार बहकाने वाले पुरुषों को महिलाएं झट से पहचान लेती हैं
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर तंज- बार-बार बहकाने वाले पुरुषों को महिलाएं झट से पहचान लेती हैं

Revoi Editor
Last updated: April 16, 2026 7:51 pm
Revoi Editor
Published: April 16, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 16 अप्रैल। कांग्रेस महासचिव व वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में गुरुवार को महिला आरक्षण संशोधन विधेयक (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) पर चर्चा में भाग लेते हुए दो टूक कहा कि वह महिला आरक्षण का समर्थन करती हैं, लेकिन उसके बहाने किए जा रहे परिसीमन (डिलिमिटेशन) का विरोध करती हैं।

प्रियंका गांधी ने इस प्रक्रिया का केंद्र सरकार द्वारा एक बहकावे की काररवाई बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बहकाने का आरोप लगाया और उन पर तंज कसते हुए कहा कि बार-बार बहकाने वाले पुरुषों को महिलाएं झट से पहचान लेती हैं और ये कोई भी महिला आपको बता देगी।

तीनों विधेयकों की टाइमिंग पर भी उठाए सवाल

कांग्रेस महासचिव ने तीनों विधेयकों की टाइमिंग पर भी सवाल उठाया और कहा कि प्रधानमंत्री जी इसलिए घबरा रहे हैं कि यदि नई जनगणना होगी तो ओबीसी के असली आंकड़े सामने आ जाएंगे, फिर उसके अनुपात में आरक्षण देना पड़ेगा। इसलिए जल्दबाजी में ये संशोधन बिल लाकर और 2011 की जनगणना को आधार बनाकर प्रधानमंत्री ओबीसी वर्ग का हक छीन रहे हैं। यही वजह कि वह तीनों विधेयकों का सख्त विरोध करती हैं।

LIVE: Smt @priyankagandhi | The Constitution (One Hundred and Thirty-First Amendment) Bill, 2026 | Lok Sabha. https://t.co/txBHiShF61

— Congress (@INCIndia) April 16, 2026

ऊपर-ऊपर से ड्राफ्ट में कोई समस्या नहीं

प्रियंका गांधी ने कहा कि ऊपर-ऊपर से इस ड्राफ्ट में कोई समस्या नहीं है, लेकिन असल बात परिसीमन है और यह प्रतिनिधित्व का मुद्दा है। वे (पीएम मोदी) कह रहे हैं कि उन्हें इसका श्रेय नहीं चाहिए। बार-बार बहकाने वाले पुरुषों को महिलाएं पहचान लेती हैं। सावधान हो जाइए नहीं तो पकड़े जाएंगे।

मौजूदा संशोधन बिल का कांग्रेस समर्थन नहीं करेगी

कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘2023 में जब मोदी सरकार ने यह बिल संसद में पेश किया था, तब हमने उसका समर्थन किया था। आज भी उस बिल में हमें कोई शक नहीं है। लेकिन मौजूदा संशोधन बिल का कांग्रेस समर्थन नहीं करेगी। हम इसके खिलाफ डटकर खड़े हैं।’

अब लोकतंत्र पर खुला वार होने जा रहा

प्रियंका गांधी ने कहा, अब लोकतंत्र पर खुला वार होने जा रहा है, यदि यह विधेयक पारित होता है तो समझ लीजिए कि इस देश में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भले ही कह रहे हों कि इसमें कोई राजनीतिक लाभ की बात जुड़ी नहीं है, लेकिन बिल की गहराई में जाएं तो इसमें राजनीति की बू आती है। 2023 के बिल में दो चीजें थी, जो अब इसमें नहीं है। उसमें लिखा था कि नई जनगणना कराई जाएगी। प्रियंका ने पूछा कि आखिर आपको इतनी जल्दबाजी क्यों है?

अगर आज चाणक्य जिंदा होते, तो आपकी राजनीतिक कुटिलता पर वे भी चौंक जाते।

: लोकसभा में कांग्रेस महासचिव व सांसद श्रीमती @priyankagandhi जी pic.twitter.com/yCKnFIcfKK

— Congress (@INCIndia) April 16, 2026

पीएम किस बात से घबरा रहे हैं?

उन्होंने कहा, ‘आज पीएम महोदय ने भले हल्के में बोल दिया कि इस वर्ग, उस वर्ग को बाद में देख लेंगे। कौन सा वर्ग पिछड़ा वर्ग। हम इनकी मांग कर रहे हैं, इन्हें अपना हक मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम किस बात से घबरा रहे हैं। इस बात से न कि जब नई जनगणना होगी तो ओबीसी के नए आंकड़ें निकलेंगे तो पता चलेगा कि यह वर्ग कितना मजबूत है? अमित शाह पर भी तंज कसते हुए प्रियंका ने कहा कि अगर चाणक्य होते तो शर्मसार होते।

You Might Also Like

सूर्यकुमार ने मुख्य कोच राहुल द्रविड़ से कहा – ‘शीर्ष स्तर पर सफलता की मेरी भूख और बढ़ गई है’
पाकिस्तान : अंतरराष्ट्रीय आतंकी हाफिज सईद को एंटी टेरर कोर्ट ने सुनाई 31 वर्षों की सजा
बेन स्टोक्स वनडे रिटायरमेंट ले सकते हैं वापस, इंग्लैंड के हेड कोच का दावा
बॉलीवुड: विद्या बालन ने ‘अतरंगी रे’ के लिये सारा अली खान की तारीफ, जानें क्या कहा?
UP में हाईकोर्ट ने रद्द की 69000 शिक्षकों की मेरिट लिस्ट, अखिलेश यादव ने BJP पर कसा तंज, जानिए क्या कहा…
TAGGED:jibe at PM ModiMen who repeatedly misleadPriyanka Gandhi takes a jibeWomen instantly recognize men
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

जैक डोर्सी के दावे पर कांग्रेस का हमला, कहा- जब किसान अपने प्राण त्याग रहे थे तब दिल्ली में बैठा ‘डरपोक’ उनकी खबरें दबाने में लगा था

Vinayak Barot
Vinayak Barot
June 13, 2023
पटना के 10 सर्कुलर रोड से लालू परिवार की विदाई, राबड़ी के आवास से रातोरात शिफ्ट हुआ सामान, महुआ बाग हो सकता है नया ठिकाना
AAP सांसद राघव चड्ढा ने दिल्ली सेवा विधेयक को बताया ‘राजनीतिक धोखाधड़ी’ और ‘संवैधानिक पाप’
राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भ्रष्ट और अक्षम करार दिया, उनके इस्तीफे की मांग दोहराई
संसद के शीतकालीन सत्र में एक पूरक प्रश्न के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा – सरकार ने स्वास्थ्य को विकास से जोड़ा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?