1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में कोरोना संकट : 50 करोड़ के पार पहुंची वैक्सीन की खुराक ले चुके लोगों की संख्या
भारत में कोरोना संकट : 50 करोड़ के पार पहुंची वैक्सीन की खुराक ले चुके लोगों की संख्या

भारत में कोरोना संकट : 50 करोड़ के पार पहुंची वैक्सीन की खुराक ले चुके लोगों की संख्या

0
Social Share

नई दिल्ली, 7 अगस्त। कोविड-19 महामारी से लड़ रहे भारत में केंद्र व राज्य सरकारों के प्रयासों से जारी कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की खुराक ले चुके लोगों की संख्या 50 करोड़ के पार जा पहुंची है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार इस वर्ष 16 जनवरी से प्रारंभ वैक्सिनेशन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को 50 हजार के लगभग 49,55,138 लोगों को टीके लगाए गए। इसके साथ ही 203 दिनों में यह संख्या 50,10,09,609 तक जा पहुंची है। हालांकि टीकाकरण अभियान में तेजी गत 21 जून से देखने को मिली, जब इसके तीसरे चरण की शुरुआत हुई थी।

तीन दिनों बाद तनिक राहत, एक्टिव केस में गिरावट

इस बीच देश में संक्रमण के मामले लगातार घट-बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में तीन दिनों बाद तनिक राहत मिली, जब केरल सहित अन्य राज्यों में नए संक्रमितों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही और देशभर में इलाजरत मरीजों की संख्या में भी लगभग दो हजार की गिरावट देखने को मिली।

केरल में नए संक्रमितों की संख्या 20 हजार से नीचे गिरी

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार केरल में तीन दिनों के बाद नए संक्रमितों की संख्या 20 हजार से कम 19,948 रही जबकि 19,480 लोग स्वस्थ घोषित किए गए। इस दौरान केरल व महाराष्ट्र में बराबर 187 लोगों की मौत भी हुई। एक्टिव केस में 281 की बढ़ोतरी के साथ केरल में शुक्रवार तक कुल 1,78,722 एक्टिव केस थे। केरल सहित 11 राज्यों में दैनिक आधार पर एक्टिव केस बढ़े। लेकिन इनमें केरल, आंध्र प्रदेश (291) व हिमाचल प्रदेश (117) को छोड़ अन्य आठ राज्यों में 50 से कम दैनिक वृद्धि रही।

देशभर में 38,628 नए केस, 40,017 स्वस्थ

राष्ट्रीय स्तर पर देखें तो 24 घंटे में 38,628 नए केस पाए गए जबकि 40,017 लोग स्वस्थ घोषित किए गए। हालांकि इस दौरान छह सौ से ज्यादा 617 लोगों की मौत हुई। देश में अब तक लगभग 3.19 करोड़ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि 3.10 करोड़ से ज्यादा लोगों ने इस जानलेवा बीमारी से मुक्ति पाई है। हालांकि इस दौरान मरने वालों की संख्या भी 4.27 लाख से ज्यादा हो चुकी है। एक्टिव केस में 2,006 की दैनिक गिरावट के साथ शुक्रवार तक देश में 4,12,153 सक्रिय मामले थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी कोविड आंकड़ों पर एक नजर –

24 घंटे के दौरान नए संक्रमित : 38,628

24 घंटे के दौरान स्वस्थ मरीज : 40,017

24 घंटे के दौरान कुल मौतें : 617

अब तक कुल संक्रमित : 3,18,95,358

अब तक कुल स्वस्थ : 3,10,55,861      

रिकवरी दर 97.37%

अब तक कुल मौतें : 4,27,371

मृत्यु दर 1.34%

इलाजरत मरीज : 4,12,153 (दैनिक गिरावट 2,006)

सक्रियता दर : 1.29%

24 घंटे के दौरान टीककरण : 49,55,138

203 दिनों में कुल टीकाकरण : 50,10,09,609

24 घंटे के दौरान सैम्पल की जांच : 17,50,081    

अब तक कुल सैम्पल की जांच : 47,79,92,032.

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code