1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. यति नरसिंहानंद गिरि के विवादित बोल – हर घर तिरंगा अभियान के बहिष्कार की अपील
यति नरसिंहानंद गिरि के विवादित बोल – हर घर तिरंगा अभियान के बहिष्कार की अपील

यति नरसिंहानंद गिरि के विवादित बोल – हर घर तिरंगा अभियान के बहिष्कार की अपील

0
Social Share

गाजियाबाद, 12 अगस्त। यूपी के गाजियाबाद स्थित डासना देवी मंदिर के पीठाधीश्वर और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि ने केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का विरोध किया है। साथ ही विवादित बयान देते हुए उन्होंने हिन्दुओं से अपील की है कि वे इस अभियान का बहिष्कार करें।

इस देश में तिरंगे के नाम पर एक बहुत बड़ा अभियान चल रहा

यति नरसिंहानंद गिरि ने कहा, ‘इस देश में तिरंगे के नाम पर एक बहुत बड़ा अभियान चल रहा है। यह अभियान भारत की सत्तारूढ़ पार्टी चलवा रही है। तिरंगे बनाने का सबसे बड़ा ऑर्डर बंगाल की एक ऐसी कम्पनी को दिया गया है, जिसका मालिक सलाउद्दीन नाम का एक मुसलमान है।’

गिरि ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े पाखंडी हिन्दू हैं। हिन्दुओं के दलाल मुसलमानों के आर्थिक बहिष्कार की बात करते हैं, वे चिल्ला चिल्लाकर कहते हैं कि हिन्दुओं को मुसलमानों का आर्थिक बहिष्कार करना चाहिए, लेकिन सरकार बनने के बाद वे सरकारी ठेके भी मुसलमानों को दे देते हैं।

यह अभियान हिन्दुओं के खिलाफ षडयंत्र

यति नरसिंहानंद गिरि ने कहा, ‘यह अभियान हिन्दुओं ने खिलाफ षडयंत्र है। हिन्दुओ! अगर जिंदा रहना है तो मुसलमानों को पैसे देने वाले इस अभियान का बहिष्कार करो। घर पर तिरंगा लगाना है तो कोई पुराना तिरंगा लगा लो, लेकिन इस तरह से सलाउद्दीन को एक पैसा भी मत दो।’

हर हिन्दू के घर पर होना चाहिए भगवा

उन्होंने कहा कि इन नेताओं को सबक सिखाओ। उन्होंने कहा, ‘किसी भी मुसलमान के पास जब हिंदू का पैसा जाता है तो वह जिहाद के लिए जकात देता है और वही जकात का पैसा हिन्दुओं और हिन्दुओं के बच्चों के कत्ल के लिए काम आता है। तिरंगे का ही बहिष्कार करो, क्योंकि इस तिरंगे ने तुम्हें ही बर्बाद कर दिया है। हर हिन्दू के घर पर हमेशा भगवा ध्वज होना चाहिए।’

आपको बता दें कि लगातार विवादित बयानों में रहने वाले यति नरसिंहानंद गिरि का यह वीडियो मंदिर परिसर का ही बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, यह वीडियो करीब 15 दिन पुराना है और वायरल अब हुआ है। इस वीडियो के सामने आने के बाद गिरि की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code