hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अमेरिका से निकाले गए भारतीयों पर कांग्रेस का दावा – भारतीयों को हथकड़ी लगाई, अपमानित किया गया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > अमेरिका से निकाले गए भारतीयों पर कांग्रेस का दावा – भारतीयों को हथकड़ी लगाई, अपमानित किया गया
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

अमेरिका से निकाले गए भारतीयों पर कांग्रेस का दावा – भारतीयों को हथकड़ी लगाई, अपमानित किया गया

Revoi Editor
Last updated: February 5, 2025 4:31 pm
Revoi Editor
Published: February 5, 2025
Share
SHARE

अमृतसर, 5 फरवरी। अवैध तरीके से अमेरिका में घुसे भारतीयों में से 104 लोगों के आज स्वदेश लौटने पर कांग्रेस ने दावा किया कि अमेरिका से निकाले जा रहे भारतीयों को हथकड़ी लगाई गई और अपमानित किया गया।

अमृतसर एयरफोर्स बेस पर 104 लोगों को लेकर उतरा अमेरिकी विमान

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी आर्मी के जहाज सी-17 ने मंगलवार को अमेरिका के सैन एंटोनियो से उड़ान भरी थी। यह विमान आज यहां श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एयरफोर्स बेस पर दोपहर करीब दो बजे उतरा। विमान में कुल 104 भारतीय हैं, जिनमें 13 बच्चे, 79 पुरुष और 25 महिलाएं शामिल हैं। इनमें से 33 लोग गुजरात से हैं। यह पहली बार है, जब अमेरिकी ने सैन्य विमान के जरिए भारतीय प्रवासियों को देश वापस भेजा है।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने दावा किया है कि जिन भारतीयों को डिपोर्ट किया गया है, उनके हाथों में हथकड़ी लगाकर उन्हें अपमानित किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों की तस्वीरें देखकर उन्हें काफी पीड़ा हुई है।

पवन खेड़ा ने एक्स पर लिखा कि जब 2013 में भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े को अमेरिका में हथकड़ी लगाई गई और कपड़े उतारकर तलाशी ली गई, तब भारत की यूपीए सरकार ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई थी। विदेश सचिव सुजाता सिंह ने अमेरिकी राजदूत नैंसी पॉवेल के साथ कड़ा विरोध दर्ज कराया था।

खेड़ा ने कहा कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार और राहुल गांधी और सुशील कुमार शिंदे जैसे कांग्रेस नेताओं ने उस समय भारत दौरे पर आए अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल से मिलने से इनकार कर दिया था। तब भारत सरकार ने अमेरिकी दूतावास को दी गई कई सुविधाएं वापस ले ली थी और अपना कड़ा विरोध दर्ज किया था।

लौटने वालों में कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड वाला नहीं था

अमेरिकी विमान में आए सभी लोगों के अमृतसर एयरपोर्ट पर डॉक्यूमेंट्स चेक किए गए। इन लोगों का पूरा बैकग्राउंड, खासकर क्रिमिनल रिकॉर्ड भी चेक किया गया। यदि किसी का क्रिमिनल रिकॉर्ड निकला तो उसे एयरपोर्ट पर ही अरेस्ट कर लिया जाना था, लेकिन जानकारी के अनुसार इन लोगों में से ऐसा कोई नहीं निकला, जिसका भारत में आपराधिक रेकॉर्ड हो। पहले शक जताया जा रहा था कि इन में से कुछ लोग ऐसे हो सकते हैं, जो भारत में कोई क्राइम कर अमेरिका भाग गए हों।

डिपोर्ट कर लाए गए भारतीयों को मेक्सिको-अमेरिकी सीमा से पकड़ा गया था

गौरतलब है कि अमेरिका से डिपोर्ट कर लाए गए भारतीयों को मेक्सिको-अमेरिकी सीमा से पकड़ा गया था। ये भारत से वैध तरीके से रवाना हुए थे, लेकिन इन्होंने डंकी रूट के जरिए अमेरिका में घुसने की कोशिश की थी। दूसरे राज्यों के लोगों को एयरपोर्ट अंदर से ही हवा मार्ग से उनके राज्यों के भेजने की व्यवस्था की गई है, जबकि पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के लोगों को सड़क मार्ग से ले जाने के लिए गाड़ियों का प्रबंध किया गया है।

You Might Also Like

ईपीएफओ ने प्रॉविडेंट फंड पर ब्याज में 0.50 फीसदी की मामूली बढ़ोतरी की
मुलायम सिंह ने स्वतंत्र देव को सपा में शामिल होने का दिया ऑफर, कहा – बहुत आगे तक जाओगे
शारदीय नवरात्रि आज से शुरू: पीएम मोदी और सीएम योगी ने देशवासियों को दी बधाई, कहा- मां की कृपा से हर किसी का कल्याण हो…
गुजरात चुनाव : भाजपा की चौथी सूची जारी, अल्पेश ठाकोर की सीट बदली
कोरोना संकट : देश के 46 जिलों में 10% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट, केंद्र सरकार ने दिए सख्ती के निर्देश
TAGGED:104 Indians returned from AmericaCongress's claimIndians expelled from AmericaIndians were handcuffedIndians were humiliated
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

August 8, 2026

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?