hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी चुनाव : कांग्रेस के इतिहास का सबसे खराब प्रदर्शन, प्रियंका सिर्फ दो सीटें दिला सकीं
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > यूपी चुनाव : कांग्रेस के इतिहास का सबसे खराब प्रदर्शन, प्रियंका सिर्फ दो सीटें दिला सकीं
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी चुनाव : कांग्रेस के इतिहास का सबसे खराब प्रदर्शन, प्रियंका सिर्फ दो सीटें दिला सकीं

Vinayak Barot
Last updated: March 12, 2022 12:13 am
Vinayak Barot
Published: March 11, 2022
Share
SHARE

लखनऊ, 11 मार्च। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक तरफ भारतीय जनता पार्टी से लड़ाई में समाजवादी पार्टी जहां अपनी सीटों में लगभग ढाई गुना वृद्धि करने में सफल रही वहीं बहुजन समाज पार्टी के साथ देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को भी जबर्दस्त झटका लगा। कांग्रेस को तो यूपी विधानसभा चुनावों के इतिहास में सबसे खराब प्रदर्शन से गुजरना पड़ा और उसे हाथ सिर्फ दो सीटें लगीं।

प्रियंका गांधी का जादू भी नहीं चला

गौर करने वाली बात तो यह है कि कांग्रेस महासचिव और यूपी की पार्टी चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा खुद पिछले कई माह से सक्रिय थीं। इस दौरान उन्होंने पार्टी के संकल्प पत्र में ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ नारे के साथ राज्य की महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत का वादा किया था। लेकिन उन्हें जैसे प्रदर्शन की उम्मीद थी, वैसा नहीं हो सका।

आराधना मिश्रा और वीरेंद्र चौधरी रहे कांग्रेस के विजयी उम्मीदवार

कांग्रेस के इस खराब प्रदर्शन के बीच जिन दो उम्मीदवारों ने पार्टी का सफाया होने से बचाया, उनके नाम आराधना मिश्रा ‘मोना’ और वीरेंद्र चौधरी हैं। आराधना सियासत के अनुभवी खिलाड़ी व पूर्व राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी की बेटी हैं और उन्होंने प्रतापगढ़ के रामपुर खास सीट पर भाजपा के नागेश प्रताप सिंह उर्फ छोटे सरकार को 14,741 वोटों से हराया और जीत की तिकड़ी पूरी की।

42 वर्षों से कांग्रेस के कब्जे में है रामपुर खास सीट, प्रमोद तिवारी नौ बार विजेता रहे

यह सीट 1980 से कांग्रेस के कब्जे में है और उसे यहां लगातार 12वीं जीत मिली। कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य प्रमोद तिवारी इस सीट से रिकार्ड लगातार नौ बार विधायक रहे। वर्ष 2014 में प्रमोद के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद हुए उपचुनाव में बेटी आराधना यहां से पहली बार विधायक बनीं और तब से उनकी श्रेष्ठता बरकरार है।

वहीं वीरेंद्र चौधरी महराजगंज के फरेंदा से वीरेंद्र चौधरी विजयी रहे। उन्होंने भाजपा के बजरंग बहादुर सिंह को कांटे की टक्कर में 1246 मतों से हराया। फिलहाल कांग्रेस से बेहतर प्रदर्शन तो राष्ट्रीय लोक दल, सुभासपा और निषाद पार्टी ने किया। पश्चिमी यूपी में चुनाव लड़ने वाले आरएलडी ने आठ तो सुभासपा और निषाद पार्टी ने छह-छह सीटें जीतीं।

वर्ष 1991 से यूपी चुनाव में 50 का आंकड़ा पार नहीं कर सकी है कांग्रेस

गौरतलब है कि लंबे समय बाद यूपी में कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ा। शुरुआती समय में जरूर प्रियंका गांधी गठबंधन के लिए सहमत दिखीं, लेकिन आखिरकार चुनावी मैदान में अकेले उतरने का फैसला किया, फिर भी कोई फायदा नहीं हुआ। पिछला यूपी चुनाव कांग्रेस और सपा ने मिलकर लड़ा था। तब उसे सात सीटों से संतोष करना पड़ा था।

वर्ष 1951 में हुए यूपी के पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बंपर जीत हासिल की थी और उसे 388 सीटें मिलीं थीं। इसके बाद दूसरे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 286 सीटों पर कब्जा किया। बाद में 1980 में पार्टी को 309 और 1985 में 269 सीटें मिलीं। वर्ष 1991 में हुए विधानसभा चुनाव से कांग्रेस 50 का आंकड़ा नहीं पार कर पाई है। ऐसे में इस बार के नतीजे पार्टी के लिए सबसे खराब साबित हुए।

You Might Also Like

तमिलनाडु: मदुरै रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के कोच में आग से लगने से 10 की मौत, सीएम योगी जताया दुख
RBI ने रेपो दर को आधा प्रतिशत घटाया, बैंकों में नकदी बढ़ाने को CRR में भी कटौती
सिनेमा है राष्ट्र निर्माण की आत्मा, बाजार और मीडिया में फैली झूठी स्क्रिप्ट से बचें : गौतम अदाणी
खेलों से आत्मनिर्भर और सशक्त होगा नया उत्तर प्रदेश : विद्या भारती के कार्यक्रम में बोले CM योगी
पीसीबी प्रमुख रमीज राजा की अपील – भारत और पाकिस्तान के क्रिकेटीय रिश्ते फिर बहाल हों
TAGGED:Aradhana MishraCOngressFarendapriyanka gandhiRampur KhasUP electionsVirendra Chaudhary
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

August 10, 2026

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?