hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ‘प्रोजेक्ट चीता’ को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर फिर साधा निशाना – ‘हमारे प्रधानमंत्री अविवेकपूर्ण झूठे हैं’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > ‘प्रोजेक्ट चीता’ को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर फिर साधा निशाना – ‘हमारे प्रधानमंत्री अविवेकपूर्ण झूठे हैं’
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

‘प्रोजेक्ट चीता’ को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर फिर साधा निशाना – ‘हमारे प्रधानमंत्री अविवेकपूर्ण झूठे हैं’

Vinayak Barot
Last updated: September 18, 2022 3:14 pm
Vinayak Barot
Published: September 18, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 18 सितम्बर। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ‘प्रोजेक्ट चीता’ को लेकर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर रविवार को निशाना साधा और रविवार को ट्विटर पर एक पत्र साझा करते हुए दावा किया कि उन्होंने 2009 में ‘प्रोजेक्ट चीता’ की शुरुआत की। इसके साथ ही उन्होंने भारत में चीतों को लाने के लिए पिछली सरकारों के रचनात्मक प्रयास नहीं करने के पीएम मोदी के आरोपों पर उन्हें ‘अविवेकपूर्ण झूठा’ करार दिया।

पीएम मोदी ने कहा था – चीतों को भारत लाने के लिए रचनात्मक प्रयास नहीं किए गए

पीएम मोदी ने शनिवार को पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा था कि सात दशक पहले देश से विलुप्त हो जाने के बाद भारत में चीतों को फिर से लाने के लिए कोई रचनात्मक प्रयास नहीं किए गए। मोदी ने यह टिप्पणी मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कुनो नेशनल पार्क (केएनपी) में नामीबिया से लाए गए आठ में से तीन चीतों को विशेष बाड़ों में छोड़ने के बाद की थी।

इस पर जवाब देते हुए जयराम रमेश ने ट्वीट कर लिखा, “यह वो पत्र है, जिसके जरिए 2009 में ‘प्रोजेक्ट चीता’ शुरू किया गया था। हमारे प्रधानमंत्री अविवेकपूर्ण झूठे हैं। मैं कल इस पत्र को जारी नहीं कर सका क्योंकि मैं ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त था।”

This was the letter that launched Project Cheetah in 2009. Our PM is a pathological liar. I couldn’t lay my hands on this letter yesterday because of my preoccupation with the #BharatJodoYatra pic.twitter.com/3AQ18a4bSh

— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) September 18, 2022

कांग्रेस नेता ने ट्वीट के साथ उस पत्र को साझा किया, जो उन्होंने तत्कालीन पर्यावरण और वन मंत्री के रूप में 2009 में भारतीय वन्यजीव ट्रस्ट के एम. के. रंजीतसिंह को लिखा था। पत्र में रमेश ने रंजीतसिंह को चीतों के पुनर्वास के लिए एक कार्ययोजना तैयार करने और उसमें पुनर्वास के लिए विभिन्न संभावित स्थलों का विस्तृत विश्लेषण शामिल करने को कहा था। रमेश की इस टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

पीएम मोदी के कार्यक्रम को कांग्रेस ने बताया था ‘तमाशा’

कांग्रेस ने शनिवार को भी पीएम मोदी की श्योपुर राष्ट्रीय उद्यान में चीतों को छोड़े जाने के कार्यक्रम को एक ‘तमाशा’ करार था और राष्ट्रीय मुद्दों और ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से ध्यान भटकाने का एक और पैंतरा बताया था। जयराम रमेश ने एक ट्वीट में आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री शासन में निरंतरता को शायद ही कभी स्वीकार करते हैं और चीता परियोजना इसका ताजा उदाहरण है। पीएम ने बेवजह का तमाशा खड़ा किया।”

You Might Also Like

नहीं थमी गिरावट! शेयर बाजार खुलते हुए धड़ाम, सेंसेक्स 297 अंक लुढ़का जानें निफ्टी का हल
टी20 विश्व कप से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह ने जाहिर की पीड़ा, बीसीसीआई ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
अरावली हिल्स विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने अपने ही आदेश पर लगाई रोक, नई समिति का होगा गठन
अमेरिका : केंटकी में 2 ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 9 जवानों की मौत
क्रिकेट : विराट कोहली ने भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी भी छोड़ी, बीसीसीआई ने उनके योगदान को सराहा
TAGGED:COngressjairam rameshpathological liarpm modiProject Cheetah
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

August 7, 2026

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?