UP Election 2027 : कांग्रेस ने बनाई 42 सदस्यीय PAC और 37 सदस्यीय चुनाव समिति, आराधना मिश्रा मोना को मिली कमान

लखनऊ, 29 नवंबर, UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने अपनी सियासी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने शनिवार को प्रदेश के लिए पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) और प्रदेश चुनाव समिति (PEC) के गठन का ऐलान किया। कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी आधिकारिक जानकारी दी। नई समितियों में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के कई वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। वहीं, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश चुनाव समिति की कमान सौंपी गई है।

42 सदस्यीय पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी का गठन

कांग्रेस की ओर से गठित पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व के 42 वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। इसमें राजेंद्र पाल गौतम, आराधना मिश्रा मोना, वीरेंद्र चौधरी, प्रमोद तिवारी, किशोरी लाल शर्मा, इमरान मसूद, राकेश राठौर, तनुज पुनिया, उज्ज्वल रमन सिंह, राजीव शुक्ला, इमरान प्रतापगढ़ी और अजय राय जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

इसके अलावा निर्मल खत्री, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर, अजय कुमार लल्लू, बृजलाल खाबरी, पीएल पुनिया, प्रदीप जैन आदित्य, राशिद अल्वी, जफर अली नकवी, बेगम नूर बानो, रवि वर्मा, कुंवर दानिश अली, मीम अफजल, अनिल शास्त्री, संजय कपूर और प्रदीप माथुर को भी जिम्मेदारी दी गई है।

समिति में विवेक बंसल, मोहम्मद मुकीम, कमल किशोर कमांडो, अनुग्रह नारायण सिंह, दीपक सिंह, नकुल दुबे, भगवती प्रसाद चौधरी, अफरोज खान, अनिल चौधरी, नदीम जावेद, सोहिल अख्तर अंसारी, आलोक प्रसाद, देवेंद्र निषाद और मनोज यादव को भी शामिल किया गया है।

आराधना मिश्रा मोना को प्रदेश चुनाव समिति की कमान

कांग्रेस ने 37 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति का भी गठन किया है। इसकी अध्यक्षता आराधना मिश्रा ‘मोना’ करेंगी। इस समिति में वीरेंद्र चौधरी, प्रमोद तिवारी, किशोरी लाल शर्मा, इमरान मसूद, राकेश राठौर, तनुज पुनिया, उज्ज्वल रमन सिंह, राजीव शुक्ला, इमरान प्रतापगढ़ी और अजय राय जैसे नेताओं को जगह मिली है।

इसके अलावा निर्मल खत्री, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर, अजय कुमार लल्लू, बृजलाल खाबरी, पीएल पुनिया, प्रदीप जैन आदित्य, अनिल शास्त्री, बेगम नूर बानो, जफर अली नकवी, मोहम्मद मुकीम, रवि वर्मा, मीम अफजल, कमल किशोर कमांडो और प्रदीप माथुर भी समिति के सदस्य बनाए गए हैं। समिति में अनुग्रह नारायण सिंह, संजय कपूर, सोहिल अख्तर अंसारी, विवेक बंसल, दीपक सिंह, भगवती प्रसाद चौधरी, नकुल दुबे, हाजी इकराम कुरैशी, आलोक प्रसाद, देवेंद्र निषाद और सुप्रिया श्रीनेत को भी शामिल किया गया है।

संगठन के पदाधिकारियों को भी मिली जगह

पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में कांग्रेस के विभिन्न संगठनात्मक पदाधिकारियों को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। इनमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के मुख्य आयोजक, पश्चिमी यूपी और ब्रज जोन की महिला कांग्रेस अध्यक्ष, युवा कांग्रेस के पश्चिमी, पूर्वी और मध्य जोन के अध्यक्ष तथा एनएसयूआई के विभिन्न जोन के अध्यक्ष शामिल होंगे।

इसके अलावा सुप्रिया श्रीनेत, जितेंद्र बघेल, मनोज त्यागी, राज कुमार मौर्य, सुशील कुमार पासी, ओमवीर यादव, अवनीश काजला, राहुल राजभर और विश्वविजय सिंह को पदेन सदस्य बनाया गया है। कोषाध्यक्ष के साथ उत्तर प्रदेश के लिए एआईसीसी प्रभारी से जुड़े यूपीसीसी और एआईसीसी सचिव भी पदेन सदस्य होंगे।

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने तेज की तैयारी

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस का यह संगठनात्मक फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई समितियों के जरिए पार्टी प्रदेश के राजनीतिक हालात, चुनावी रणनीति, संगठनात्मक गतिविधियों और उम्मीदवारों से जुड़े मामलों पर काम करेगी। दोनों समितियों का गठन तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। अब देखना होगा कि कांग्रेस का नया संगठनात्मक ढांचा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति को किस तरह आगे बढ़ाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular