त्रिशूर (केरल), 27 नवम्बर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को आह्वान किया कि आयुर्वेद महाविद्यालयों को प्रामाणिक एवं प्रभावी आयुर्वेद के माध्यम से समाज की सेवा करनी चाहिए। साथ ही, उन्हें समसामयिक और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप आयुर्वेद की शिक्षा प्रदान करते हुए वर्तमान और भविष्य की स्वास्थ्य चुनौतियों से निबटने में सक्षम विशेषज्ञ तैयार करने चाहिए।
President Droupadi Murmu graced the valedictory ceremony of the Golden Jubilee celebrations of Vaidyaratnam Ayurveda College at Thrissur, Keralam. The President said that every Ayurvedic College should serve the community with authentic and effective Ayurveda. Students should demonstrate how the traditional knowledge-based enterprise and service to the less privileged can be dovetailed.
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 27, 2026
आयुर्वेद की परंपरा को संरक्षित करने में केरलम का योगदान
राष्ट्रपति मुर्मु ने केरलम के त्रिशूर में वैद्यरत्नम् आयुर्वेद कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोहों के समापन समारोह में अपने संबोधन के दौरान कहा कि केरलम का योगदान केवल आयुर्वेद की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य ने आयुर्वेद की शास्त्रीय शिक्षा की समृद्ध और जीवंत परंपरा को संरक्षित करने तथा आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। केरलम ने वैद्य परिवारों की पीढ़ियों से चली आ रही चिकित्सा संबंधी ज्ञान-परंपरा को समृद्ध किया है। प्रामाणिक आयुर्वेदिक औषधियों के निर्माण की परंपराएं भी राज्य में आज निरंतर फल-फूल रही हैं।
मलयालम और मणिप्रवालम में भी रचे गए आयुर्वेदिक ग्रंथ
उन्होंने कहा कि आयुर्वेद की एक उल्लेखनीय विशेषता यह है कि इसका प्रामाणिक साहित्य केवल संस्कृत भाषा तक सीमित नहीं रहा है। केरलम में मलयालम और मणिप्रवालम भाषाओं में भी अनेक मौलिक ग्रंथों की रचना की गई है और टीकाएं लिखी गई हैं। यह आयुर्वेद की ज्ञान परंपरा की व्यापकता और भाषाई समृद्धि को दर्शाता है।
LIVE: President Droupadi Murmu addresses the valedictory ceremony of golden jubilee celebrations of the Vaidyaratnam Ayurveda College at Thrissur, Keralam https://t.co/akjalTO7c5
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 27, 2026
समसामयिक और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप हो आयुर्वेद की शिक्षा
राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि प्रत्येक आयुर्वेद महाविद्यालय को प्रामाणिक एवं प्रभावी आयुर्वेद के माध्यम से समाज की सेवा करनी चाहिए। इन संस्थानों में समसामयिक और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा दी जानी चाहिए, ताकि ऐसे विशेषज्ञ तैयार हो सकें, जिनमें वर्तमान और भावी पीढ़ियों की स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने की समझ और दूरदृष्टि हो। उन्होंने यह जानकर प्रसन्नता व्यक्त की कि वैद्यरत्नम् आयुर्वेद कॉलेज की कार्य-संस्कृति इसी आदर्श के अनुरूप है।
2047 तक स्वस्थ और विकसित भारत के लक्ष्य में योगदान
राष्ट्रपति ने कहा कि वैद्यरत्नम् आयुर्वेद कॉलेज जैसे संस्थान वर्ष 2047 तक स्वस्थ और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने केरलम की आयुर्वेदिक परंपरा में पेशेवर चिकित्सा प्रथाओं के साथ परोपकार की भावना के समन्वय को भी विशिष्ट बताया।
विद्यार्थियों से जरूरतमंदों की सेवा का आह्वान
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जब वे अपने पेशेवर जीवन में प्रवेश करें, तो उन्हें ऐसा उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए, जिसमें पारंपरिक ज्ञान पर आधारित उद्यमशीलता को वंचित और जरूरतमंद लोगों की सेवा के साथ जोड़ा जा सके। उन्होंने केरलम की इस परंपरा को समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना का प्रेरक उदाहरण बताया।


