1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में कोरोना संकट : नए संक्रमितों की संख्या में लगातार दूसरे दिन कमी, 24 घंटे में 2.59 लाख रोगी स्वस्थ
भारत में कोरोना संकट : नए संक्रमितों की संख्या में लगातार दूसरे दिन कमी, 24 घंटे में 2.59 लाख रोगी स्वस्थ

भारत में कोरोना संकट : नए संक्रमितों की संख्या में लगातार दूसरे दिन कमी, 24 घंटे में 2.59 लाख रोगी स्वस्थ

0
Social Share

नई दिल्ली, 23 जनवरी। देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार दूसरे दिन कमी दिखी, हालांकि लगातार चौथे दिन तीन लाख से ज्यादा कुल 3,33,533 केस सामने आए। यह संख्या पिछले 24 घंटे के मुकाबले 4,171 कम है। और दैनिक संक्रमण दर मामूली वृद्धि के बीच 17.22 प्रतिशत से ऊपर 17.78 प्रतिशत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

मौजूदा रिकवरी रेट 93.18%, मृत्यु दर घटकर 1.25 फीसदी

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार को कुल 2,59,168 कोविड मरीज स्वस्थ घोषित किए गए और देश में मौजूदा रिकवरी दर 93.18 फीसदी है। वहीं मृत्यु दर घटकर 1.25 प्रतिशत रह गई है। हालांकि दिनभर में 463 लोगों की मौत हुई, लेकिन केरल का 62 बैकलॉग जोड़कर 22 जनवरी की तिथि में कुल 525 मौतें दर्शाई गईं।

दिनभर में 73,840 एक्टिव केस बढ़े, एक्टिव रेट 5.57%

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को 73,840 की बढ़ोतरी के बाद देशभर में सक्रिय मामलों की कुल संख्या बढ़कर 21,87,205 हो गई है। एक्टिव रेट भी कुल संक्रमण का 5.57 फीसदी हो गया है।

6 राज्यों में एक लाख से ज्यादा इलाजरत मरीज

कर्नाटक – एक्टिव केस 3,30,447     नए केस 42,470

महाराष्ट्र – एक्टिव केस 2,83,731    नए केस 46,393

केरल –     एक्टिव केस 2,47,938     नए केस 45,136

तमिलनाडु – एक्टिव केस 1,94,697  नए केस 30,744

गुजरात – एक्टिव केस 1,29,875     नए केस 23,150

प.बंगाल – एक्टिव केस 1,23,657    नए केस 9,191

इसके अलावा सात अन्य राज्यों – उत्तर प्रदेश (96,642), राजस्थान (89,233), ओडिशा (76,859), आंध्र प्रदेश (73,143), मध्य प्रदेश (61,388), दिल्ली (58,593) व हरियाणा (57,955) में भी शनिवार रात तक 50 हजार से ज्यादा इलाजरत मरीज थे।

372 दिनों में लगभग 162 लोगों का टीकाकरण

इस बीच राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत 22 जनवरी को 71,10,445 लोगों को टीके की पहली या दूसरी डोज दी गई। इसके साथ ही 372 दिनों में 162 करोड़ के लगभग कुल 1,61,92,84,270 लोग टीकाकरण का लाभ ले चुके हैं। वहीं आईसीएमआर के अनुसार शुक्रवार को 19,60,914 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसके साथ ही देश में अब तक 71.33 करोड़ लोगों के कोविड सैंपल की जा चुकी है। वहीं आईसीएमआर के आंकड़ों के अनुसार देश में 22 जनवरी तक 71.55 करोड़ से ज्यादा कुल 71,55,20,580 लोगों के कोविड सैंपल की टेस्टिंग हो चुकी है। इस क्रम में पिछले 24 घंटे के दौरान 18,75,533 लोगों की जांच की गई।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code