1. Home
  2. राज्य
  3. दिल्ली
  4. दिल्ली : सोमवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में तय होगा सीएम का नाम, रामलीला मैदान में शपथ!
दिल्ली : सोमवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में तय होगा सीएम का नाम, रामलीला मैदान में शपथ!

दिल्ली : सोमवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में तय होगा सीएम का नाम, रामलीला मैदान में शपथ!

0
Social Share

नई दिल्ली, 16 फरवरी। दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम सामने आने के आठ दिन बाद सोमवार को भाजपा विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री का नाम तय हो जाएगा। दोपहर को प्रस्तावित बैठक में नेता सदन का चुनाव किया जाएगा और इसके साथ ही तय हो जाएगा कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। सूत्रों अनुसार रामलीला मैदान में 19 या 20 फरवरी को शपथग्रहण हो सकता है।

बताया जा रहा है कि भाजपा के 48 में से 15 विधायकों के नाम छांटे गए हैं, उसमें से नौ नाम शॉर्ट लिस्ट किए जाएंगे. इन्हीं में से मुख्यमंत्री, मंत्री और स्पीकर का नाम तय किया जाएगा। रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा, मोहन सिंह बिष्ट, विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, आशीष सूद, शिखा राय और पवन शर्मा के नाम चर्चा में हैं। हालांकि ये सिर्फ कयास हैं और पीएम मोदी और अमित शाह राजस्थान व मध्य प्रदेश की तरह दिल्ली में भी कोई सरप्राइज दे सकते हैं।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी के उत्तर पश्चिम दिल्ली के सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा था कि नए मुख्यमंत्री का चुनाव पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों में से ही होना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि नवनिर्वाचित विधायकों में कई सक्षम नेता हैं, जिनमें दिल्ली भाजपा के दो पूर्व अध्यक्ष, पार्टी के एक राष्ट्रीय सचिव और कई पूर्व राज्य पदाधिकारी शामिल हैं, जिन्हें लंबा राजनीतिक अनुभव है।

दिल्ली भाजपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने भी कहा कि नवनिर्वाचित विधायकों में से ही किसी को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए। साथ ही कहा कि इससे पार्टी को मिले जनादेश का सम्मान होगा। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा ​​का उदाहरण देते हुए कहा कि अतीत में भी वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने मिसाल कायम की है।

AAP को बाहर कर भाजपा ने खत्म किया 27 वर्षों का वनवास

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दो तिहाई बहुमत हासिल कर न सिर्फ आम आदमी पार्टी (AAP) को एक दशक बाद सत्ता से बाहर किया वरन खुद 27 वर्षों का वनवास खत्म किया है। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 48 सीटों पर जीत हासिल की थी। आम आदमी पार्टी महज 22 सीटें ही जीत सकी थी जबकि कांग्रेस लगातार तीसरी बार ‘जीरो’ पर सिमट गई।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code