1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. CM Yogi Birthday: सीएम योगी को पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की
CM Yogi Birthday: सीएम योगी को पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की

CM Yogi Birthday: सीएम योगी को पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की

0
Social Share

लखनऊ/नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश भर के कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों समेत कई नेताओं ने उनके कुशल नेतृत्व, सुशासन और प्रदेश के विकास की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। राज्य की प्रगति के लिए उनके काम उल्लेखनीय हैं। उन्होंने हमेशा लोगों के जीवन की गुणवत्ता सुधारने और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने पर ध्यान दिया है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार सुशासन और जनकल्याण के नए मापदंड स्थापित कर रही है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, “उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय एवं कर्मठ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सुशासन, सुरक्षा, विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं। उनके दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप आज उत्तर प्रदेश प्रगति और समृद्धि के पथ पर तेज गति से अग्रसर है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा और शक्ति प्रदान करें।”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिखा, “उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।” राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में लिखा, “उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं। आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास, सुशासन एवं समृद्धि के नए आयाम स्थापित करता रहे, यही शुभेच्छा है।”

राजस्थान सरकार में मंत्री मदन दिलावर ने लिखा, “उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री, प्रखर राष्ट्रवादी नेता एवं जनसेवा को समर्पित व्यक्तित्व योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन, सुरक्षा एवं सांस्कृतिक गौरव के नए आयाम स्थापित कर रहा है। आपका समर्पण, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रसेवा का भाव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूं।” केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, “उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।”

कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने लिखा, “ओजस्वी वक्ता, कुशल नेतृत्वकर्ता, कर्मशील व्यक्तित्व के धनी एवं उत्तर प्रदेश को प्रगति के पथ पर ले जाने को निरंतर प्रयत्नशील, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ जननेता व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं असीम शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तम शासन, निवेश, आधारभूत संरचना एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर नई उपलब्धियां अर्जित कर रहा है। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।”

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लिखा, “उत्तर प्रदेश के ऊर्जावान एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम आपको स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन प्रदान करें तथा विकसित उत्तर प्रदेश के आपके सभी संकल्प सिद्ध हों, यही प्रार्थना है।”

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने लिखा, “सुशासन, सेवा और जनकल्याण को अपने जीवन का ध्येय मानने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुरक्षा और निवेश के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश के करोड़ों नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए आपका समर्पण एवं कार्यनिष्ठा प्रशंसनीय है। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा की कामना करती हूं।”

यूपी सरकार में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने लिखा, “उत्तर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि एवं विकास के सूत्रधार प्रदेश के यशस्वी एवं कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनेकानेक शुभकामनाएं। आपके कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज सुशासन, सुरक्षा और विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और देश के ‘ग्रोथ इंजन’ के रूप में उभरकर सामने आया है। प्रभु श्री राम आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें। आपके मार्गदर्शन में प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर गतिमान रहे, यही मंगलकामना है।”

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।” बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने लिखा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।”

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code