hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: वृंदावन में बोले सीएम योगी – यूपी सरकार ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > वृंदावन में बोले सीएम योगी – यूपी सरकार ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध
राष्ट्रीयहिन्दी

वृंदावन में बोले सीएम योगी – यूपी सरकार ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध

Vinayak Barot
Last updated: November 10, 2021 9:34 pm
Vinayak Barot
Published: November 10, 2021
Share
SHARE

वृंदावन, 10 नवंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार धार्मिक एवं सास्कृतिक महत्व के ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ब्रज क्षेत्र के विकास की ही कड़ी में यहां अब तक 425 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है।

ब्रज रज उत्सव एवं हुनर हाट का किया उद्घाटन

सीएम योगी ने यहां ब्रज रज उत्सव एवं कौशल कुबेरों के कुम्भ – हुनर हाट के उद्घाटन के उपरांत अपने संबोधन में यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र और प्रदेश सरकारें पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। इस क्षेत्र के विकास के लिए यूपी सरकार ने 425 करोड़ की योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है।’

भगवान श्रीकृष्ण एवं श्रीराधा जी के श्री चरणों से पावन हुई 'ब्रज की रज' वृंदावन में आयोजित 'ब्रजरज उत्सव-2021, हुनर हाट' का उद्घाटन… https://t.co/6S21XOayHB

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 10, 2021

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हुनर हाट में देश के विभिन्न हिस्सों से आए हुए कारीगर और हस्तशिल्पी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करते हैं। बहुत सारे कारीगर ऐसे होंगे, जिनकी कला उस कालखंड से अवश्य जुड़ती होगी, जब भगवान श्री कृष्ण ने अपनी लीला की कला रची होगी। भले ही श्री कृष्ण युग के लोगों उपासना विधि बदल गई होगी, लेकिन कला बची हुई है।

नकवी बोले – हुनर हाट से भारत की पारंपरिक-पुश्तैनी कला को जबर्दस्त प्रोत्साहन

इस अवसर पर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि ‘स्वदेशी’ एवं ‘वोकल फॉर लोकल’ के प्रभावी प्लेटफार्म ‘हुनर हाट’ से जहां एक ओर भारत की पारंपरिक-पुश्तैनी कला को जबर्दस्त प्रोत्साहन एवं मौका-मार्केट मुहैया हो रहा है, वहीं दूसरी ओर लाखों स्वदेशी दस्तकारों, शिल्पकारों का आर्थिक सशक्तिकरण भी हो रहा है।

उन्होंने बताया कि ब्रज की सांस्कृतिक धरोहर के प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा 10 से 19 नवंबर तक ‘ब्रज रज महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान यहां हुनर हाट कार्यक्रम में विभिन्न परंपरागत, लोक नृत्य, सांस्कृतिक, भजन एवं ब्रज संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

हुनर हाट में 30 राज्यों के 400 दस्तकार, शिल्पकार व कारीगर शामिल

नकवी ने कहा कि वृदांवन के कुम्भ मेला ग्राउंड पर आयोजित 31वें हुनर हाट में ‘विश्वकर्मा वाटिका’ के अलावा ‘सर्कस’ का भी प्रदर्शन होगा। हुनर हाट में 30 से ज्यादा राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लगभग 400 दस्तकार, शिल्पकार, कारीगर शामिल हुए हैं। विभिन्न राज्यों एवं अन्य क्षेत्रों से हुनर के उस्ताद कारीगर अपने साथ लकड़ी, ब्रास, बांस, शीशे, कपडे, कागज, मिटटी आदि के शानदार उत्पाद लेकर आए हैं। इसके अलावा हाट में देश के विभिन्न क्षेत्रों के पारम्परिक शाकाहारी पकवान भी उपलब्ध हैं।

इस अवसर पर मथुरा की सांसद हेमा मालिनी, उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र और अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित रहे।

You Might Also Like

तेलंगाना चुनाव : प्रचार पर निकले BRS सांसद प्रभाकर रेड्डी पर चाकू से हमला, हमलावर गिरफ्तार
मशहूर मूर्तिकार राम सुतार का निधन, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से लेकर संसद की गांधी प्रतिमा तक को दिया आकार
गंगासागर मेले का सफल समापन : 1.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान
एलआईसी के शेयर में गिरावट से सरकार चिंतित, शेयरधारकों के मूल्य में वृद्धि के संकेत
लखीमपुर हिंसा पर बोले अखिलेश, ‘जीप के टायरों’ से रौंदा जा रहा है देश का कानून!
TAGGED:Braj KshetraBraj Raj Utsavcm yogiHunar Haatvrindavan
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
मध्यप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

August 10, 2026

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?