hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: गंगासागर मेले का सफल समापन : 1.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > गंगासागर मेले का सफल समापन : 1.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान
धर्म-संस्कृतिराष्ट्रीयहिन्दी

गंगासागर मेले का सफल समापन : 1.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान

Revoi Editor
Last updated: January 16, 2026 3:53 pm
Revoi Editor
Published: January 16, 2026
Share
SHARE

कोलकाता, 16 जनवरी। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24-परगना जिले में आयोजित गंगासागर मेले का सफल समापन हो चुका है। इस मेले में एक करोड़ 30 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। पश्चिम बंगाल पुलिस ने एक बयान में कहा कि एक छोटी सी आग लगने की घटना को छोड़कर गंगासागर मेला बिना किसी अप्रिय घटना के खत्म हुआ है।

उल्लेखनीय है कि गंगासागर मेला कुम्भ मेले के बाद दूसरा सबसे बड़ा हिन्दू धार्मिक मेला माना जाता है। देशभर से श्रद्धालु हर वर्ष मकर संक्रांति पर पवित्र स्नान करने के लिए यहां आते हैं। पवित्र गंगा नदी और बंगाल की खाड़ी के संगम को गंगासागर कहा जाता है, जो हिन्दू धर्म के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है। यह धार्मिक मेला वर्ष साल मकर संक्रांति के मौके पर पश्चिम बंगाल के गंगासागर में कपिल मुनि के आश्रम में लगता है।

पश्चिम बंगाल पुलिस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘कुछ जगहों से गंगासागर मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने की कोशिशें की जा रही हैं, जो हाल ही में बिना किसी अप्रिय घटना के खत्म हुआ है। एक छोटी सी आग लगने की घटना सामने आई, जिससे किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।’

पश्चिम बंगाल पुलिस ने कहा, ‘देशभर से लाखों तीर्थयात्रियों के इस सालाना जमावड़े को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 15000 पुलिसकर्मियों की टीम ने सैकड़ों सीनियर अधिकारियों की देखरेख में काम किया। सुरक्षा व्यवस्था को अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से और मजबूत किया गया था, जिसमें 1,300 से ज्यादा सीसीटीवी और थर्मल-इमेजिंग ड्रोन शामिल थे।’ पोस्ट में आगे लिखा है कि पश्चिम बंगाल पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है कि राज्य में सभी त्योहार सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों।

वहीं राज्य के मंत्री अरुप बिस्वास ने कहा, ‘यह सब प्लान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तैयार किए थे। हम उनकी तरफ से काम करते रहे। गुरुवार तक एक करोड़ 30 लाख लोग आए। मुख्यमंत्री ने हर समय निगरानी रखी।’

You Might Also Like

माओवादियों का झारखंड बंद : धनबाद और चक्रधरपुर रेल मंडलों में ट्रैक पर ब्लास्ट, ट्रेन यातायात प्रभावित
असम चाय के 200 वर्ष पूरे होने पर राज्य सरकार का किसानों को तोहफा – तीन वर्ष तक कृषि आय पर टैक्स में छूट
दिल्ली में मेयर का चुनाव फिर टला, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी -मनोनीत सदस्य नहीं कर सकते मतदान
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल : भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 3 विकेट से परास्त
डीके शिवकुमार का दावा – कर्नाटक में कांग्रेस जीतेगी 140 से अधिक सीटें, मुख्यमंत्री को लेकर पार्टी का फैसला स्वीकार होगा
TAGGED:1.30 crore devoteesdevotees took a holy dipGangasagar Mela concludes
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
हिन्दीउत्तरप्रदेशराज्य

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

August 11, 2026

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

Parliament Monsoon Session : राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर विपक्ष की चर्चा की मांग, राम गोपाल यादव बोले- सरकार बहस से बच रही

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके का सवाल- 80 साल बाद भी गांवों के बच्चों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं?

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?