1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. GDP ग्रोथ रेट पर बोले सीएम योगी – पीएम मोदी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था
GDP ग्रोथ रेट पर बोले सीएम योगी – पीएम मोदी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था

GDP ग्रोथ रेट पर बोले सीएम योगी – पीएम मोदी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था

0
Social Share

लखनऊ, 29 नवम्बर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था यानी जीडीपी ग्रोथ रेट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूती और स्पष्टता के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी टैरिफ के दबाव के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था जुलाई-सितम्बर तिमाही में 8.2 प्रतिशत की दर से बढ़ी है।

सीएम योगी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, ‘वित्तीय वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में 8.2 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ लगातार सुधारों, स्थिर शासन और विकास-केंद्रित दृष्टिकोण की सफलता को दर्शाती है। नया भारत आत्मविश्वास के साथ, महत्वाकांक्षी और दीर्घकालिक विकास के स्पष्ट रोडमैप को लेकर आगे बढ़ रहा है।’

यह संदेश है कि दुनिया की कोई भी ताकत भारत को प्रगति करने से नहीं रोक सकती

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्रीद्वय केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। जीडीपी ग्रोथ रेट यह संदेश देती है कि दुनिया की कोई भी ताकत भारत को प्रगति करने से नहीं रोक सकती। भारत सभी क्षेत्रों में विकास कर रहा है और निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि देश सुरक्षित दिखाई दे रहा है और दुनिया भी इस बात को मान रही है। भारत के खिलाफ साजिश करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

जीडीपी में भारत की बड़ी छलांग पीएम मोदी के मार्गदर्शन में संभव 

वहीं उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारत ने जीडीपी में बड़ी छलांग लगाई है और यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हर सेक्टर में तेजी से काम हुआ है। कृषि विज्ञान से लेकर अंतरिक्ष विज्ञान तक, भारत दुनिया के साथ कदमताल करते हुए आगे बढ़ रहा है।

अर्थव्यवस्था के लिहाज से 2014 में 11वें स्थान पर रहा भारत अब चौथे स्थान पर

ब्रजेश पाठक ने कहा, ‘जीडीपी की ग्रोथ यह एहसास कराती है कि भारत आर्थिक क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ा है। 2014 में भारत अर्थव्यवस्था के मामले में 11वें स्थान पर था, जो अब चौथे स्थान पर है और जल्द ही हम तीसरे स्थान पर पहुंचेंगे।’

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code