hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सीएम नीतीश कुमार का छलका भाजपा प्रेम, बोले – ‘जब तक जिंदा हैं, भाजपा नेताओं से दोस्ती बनी रहेगी’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > सीएम नीतीश कुमार का छलका भाजपा प्रेम, बोले – ‘जब तक जिंदा हैं, भाजपा नेताओं से दोस्ती बनी रहेगी’
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

सीएम नीतीश कुमार का छलका भाजपा प्रेम, बोले – ‘जब तक जिंदा हैं, भाजपा नेताओं से दोस्ती बनी रहेगी’

Vinayak Barot
Last updated: October 19, 2023 6:32 pm
Vinayak Barot
Published: October 19, 2023
Share
SHARE

पटना, 19 अक्टूबर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भाजपा के प्रति प्रेम उस समय छलक कर बाहर आ गया, जब वह मोतिहारी में केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने मंच से ही कहा कि जब तक जिंदा है, तब तक भाजपा नेताओं से दोस्ती बनी रहेगी।

मोदी सरकार की तारीफ, तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार को कोसा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व भाजपा नेताओं की उपस्थिति में नीतीश कुमार ने नरेंद्र मोदी सरकार का आभार जताया और मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार को कोसा भी। उन्होंने कहा, ‘मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने तो मेरी बात ही नहीं सुनी थी। वो तो 2014 में जब नई सरकार बनी तो मेरी बात मानी गई।’

President Droupadi Murmu graced first convocation of Mahatma Gandhi Central University at Motihari, Bihar. The President said that to understand and imbibe the legacy of Gandhiji one has to understand the positive results of simplicity and truth. She added that the path of… pic.twitter.com/9fvALOcCdB

— President of India (@rashtrapatibhvn) October 19, 2023

दरअसल, गुरुवार को महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह हुआ। बिहार दौरे पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के अलावा भाजपा के कई नेता इस दौरान मंच पर उपस्थित थे।

इसी दौरान सीएम नीतीश कुमार ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा, ‘उन लोगों से तो हमारा पुराना नाता रहा है। आज भले ही हम अलग हो गए हैं, जितने लोग यहां हैं, सब हमारे दोस्त हैं। छोडिये न भाई, हम अलग हैं, आप अलग हैं।  छोड़िये न भाई, हमरा तो दोस्ती कभी खत्म होगा, जब तक हम जीवित रहेंगे, आप लोगों के साथ हमेशा से साथ रहा है, हमेशा रहेगा। आप लोगों के साथ भी मेरा संबंध रहेगा। चिंता मत करिए।’

नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र में मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली तत्कालीन यूपीए सरकार ने 2007 में केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलने का एलान किया था। 2009 में मनमोहन सिंह सरकार ने केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम पास किया। बिहार में भी एक विश्वविद्यालय खोलने का फैसला लिया गया।

‘तत्कालीन यूपीए सरकार ने मेरे कहने के बावजूद मोतिहारी में केंद्रीय विवि नहीं खोला‘

उन्होंने कहा, ‘मैंने उसी समय केंद्र सरकार से मांग की थी कि इस विश्वविद्यालय को मोतिहारी में खोला जाए। मोतिहारी ही वह जगह है, जहां से महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन की शुरुआत की थी। बापू ने यहां शिक्षा की अलख भी जगाई थी। मैंने बार-बार तत्कालीन केंद्र सरकार को कहा कि मोतिहारी में केन्द्रीय विश्वविद्यालय खोला जाए, लेकिन वह राजी नहीं हुई।’

उन्होंने कहा, ‘मनमोहन सिंह के समय मैंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से जाकर मुलाकात की। उन्होंने मुझे खाना खिलाया, लेकिन मोतिहारी में केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलने से मना कर दिया। मैं उन्हें बार-बार कहता रहा कि मोतिहारी में केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलिए, लेकिन वे माने नहीं। वो तो 2014 में जब केंद्र में नई सरकार आई तो मोतिहारी में बापू के नाम पर केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलने का फैसला लिया। 2016 से यहां काम भी शुरू हो गया।’

सीएम नीतीश ने इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कहा, ‘मैंने कई दफे कहा है कि आपको हम पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में बापू ने जो कमबा करवाया था न, एक-एक चीजबा देखा देंगे। आप आते रहिए। आदरणीय राष्ट्रपति जी, हम तो कल से ही कह रहे हैं आप आई हैं, यह अच्छी बात है। हम तो आपको बोलबे किए हैं कल भी कि, अब आप आई हैं, बहुत ख़ुशी है। हम तो चाहेंगे कुछ-कुछ समय पर आप आते रहिए।’ उसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने नीतीश कुमार की बातों पर सहमति जताई।

You Might Also Like

ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन की भारत में और 15 अरब डॉलर निवेश की योजना, सीईओ एंडी जेसी ने की घोषणा
दिल्ली सरकार का फैसला : लागू होगी ‘वन नेशन, वन कार्ड’ योजना, प्रवासियों को भी मिलेगा राशन का लाभ
कोरोना से लड़ाई : टीकाकरण अभियान में गंभीर बीमारियों से ग्रस्त बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी
‘लाल सिंह चड्ढा’ से निराश आमिर खान अमेरिका जाने की कर रहे प्लानिंग!
महाराष्ट्र में ट्रेन हादसा : गोंदिया में मालगाड़ी और यात्री ट्रेन के बीच टक्कर, 50 से ज्यादा घायल
TAGGED:Bihar CMlove for BJPNITISH KUMAR
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

August 7, 2026

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?