1. Home
  2. हिंदी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. यूक्रेन-रूस युद्ध : चीन कर सकता है मध्यस्थता, पुतिन को बताया सच्चा दोस्त
यूक्रेन-रूस युद्ध : चीन कर सकता है मध्यस्थता, पुतिन को बताया सच्चा दोस्त

यूक्रेन-रूस युद्ध : चीन कर सकता है मध्यस्थता, पुतिन को बताया सच्चा दोस्त

0
Social Share

बीजिंग, 7 मार्च। रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के 12वें दिन सोमवार को चीन ने एक बयान में कहा है कि वह दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कर सकता है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने जोर देकर कहा कि यूक्रेन हमले के कारण अंतरराष्ट्रीय निंदा का पात्र बना रूस आज भी उसका मजबूत दोस्त है और दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने के लिए चीन मध्यस्थता करने के लिए तैयार है।

बीजिंग की ओर से रणनीतिक साझेदारी का हवाला देते हुए अपने करीबी सहयोगी मास्को की निंदा से इनकार करते हुए कहा गया है कि पूरे संकट के दौरान दोनों देशों के बीच कूटनीतिक सख्ती की कोई सीमा नहीं है।

चीनी विदेश मंत्री बोले – चीन व रूस के बीच दोस्ती बहुत मजबूत

वांग ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘दोनों के बीच दोस्ती बहुत मजबूत है और दोनों पक्षों की भविष्य में सहयोग की संभावनाएं बहुत व्यापक हैं। लेकिन इसके साथ ही चीन अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ आवश्यक मध्यस्थता करने के लिए तैयार है।’

यूरोपीय संघ पहले ही कर चुका है चीन से मध्यस्थता की अपील

गौरतलब है कि यूक्रेन-रूस युद्ध हालात पर पिछले हफ्ते यूरोपीय संघ की विदेश नीति के प्रमुख जोसेप बोरेल ने कहा था कि चीन को रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता में मध्यस्थता करनी चाहिए क्योंकि पश्चिमी देश ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। यूक्रेन संकट पर बीजिंग ने भी बार-बार कहा है कि वह बातचीत के जरिए समस्या का हल करने में रचनात्मक भूमिका निभाएगा। उन्होंन साथ ही यह भी कहा कि चीन संकटग्रस्त यूक्रेन को मानवीय सहायता भेजेगा।

वांग ने चीन-रूस संबंधों को दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंध करार देते हुए कहा कि दोनों देशों के मध्य स्थापित संबंध विश्व शांति, स्थिरता और विकास के लिए अनुकूल हैं। उन्होंने दोनों देशों के मध्य साझेदारी की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि दोनों देश संयुक्त रूप से अमेरिका के शीत युद्ध की मानसिकता को बढ़ावा देने का विरोध करते हैं, जो विश्व में वैचारिक टकराव को भड़काते हैं।’

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code