hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: केंद्र सरकार ने संसद के विशेष सत्र से एक दिन पहले बुलाई सर्वदलीय बैठक, उसी दिन जारी हो सकता है एजेंडा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > केंद्र सरकार ने संसद के विशेष सत्र से एक दिन पहले बुलाई सर्वदलीय बैठक, उसी दिन जारी हो सकता है एजेंडा
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

केंद्र सरकार ने संसद के विशेष सत्र से एक दिन पहले बुलाई सर्वदलीय बैठक, उसी दिन जारी हो सकता है एजेंडा

Vinayak Barot
Last updated: September 13, 2023 6:05 pm
Vinayak Barot
Published: September 13, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 13 सितम्बर। केंद्र सरकार ने 18 सितम्बर से प्रस्तावित संसद के विशेष सत्र से एक दिन पहले यानी रविवार, 17 सितम्बर को सर्वदलीय बैठक बुलाने का फैसला लिया है। उम्मीद की जा रही है कि सरकार उसी दिन सत्र का एजेंडा जारी कर सकती है। इधर, विपक्ष लगातार सरकार पर संसद की पांच दिवसीय कार्यवाही शुरू होने से पहले एजेंडा जारी नहीं करने पर सवाल उठा रहा है।

सूत्रों के अनुसार केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने 17 सितम्बर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा होनी शेष है। अटकलें हैं कि सरकार इस सत्र के दौरान ‘एक देश एक चुनाव’, महिला आरक्षण, संविधान संशोधन समेत कई बड़े बिल पेश कर सकती है। फिलहाल, सरकार की तरफ से इसे लेकर जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

कांग्रेस ने फिर पूछा सवाल

इस बीच कांग्रेस ने संसद के विशेष सत्र के लिए एजेंडे की सूचना नहीं होने को लेकर बुधवार को एक बार फिर सवाल उठाया और कहा कि सत्र आरंभ होने में केवल पांच दिन शेष है, लेकिन शायद ‘एक व्यक्ति’ को छोड़कर एजेंडे के बारे में किसी के पास जानकारी नहीं है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने अतीत में हुई संसद की कुछ विशेष बैठकों का उल्लेख भी किया और कहा कि विशेष बैठकों से पहले कार्यसूची की जानकारी उपलब्ध होती थी।

‘एक व्यक्ति को छोड़कर शायद किसी को भी एजेंडे की जानकारी नहीं‘

जयराम रमेश ने किसी का नाम लिए बिना ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘आज 13 सितम्बर है। संसद का पांच दिवसीय विशेष सत्र पांच दिन बाद शुरू होगा और एक व्यक्ति (शायद दूसरे को भी) को छोड़कर किसी को भी एजेंडे की जानकारी नहीं है। पिछले प्रत्येक अवसर पर जब भी विशेष सत्र या विशेष बैठकें आयोजित की जाती थीं, तो कार्यसूची के बारे में पहले से जानकारी होती थी।’

सोनिया गांधी भी एजेंडे को लेकर पीएम मोदी को भेज चुकी हैं पत्र

इससे पहले कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और रायबरेली सांसद सोनिया गांधी की तरफ से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा गया था। उस दौरान उन्होंने अडानी मामले पर जेपीसी जांच, बढ़ती कीमतें, रोजगार संबंधी करीब नौ मुद्दे उठाए थे। उन्होंने सरकार से मणिपुर मुद्दे पर भी संसद में चर्चा करने की मांग उठाई थी।

You Might Also Like

जम्मू-कश्मीर: उमर अब्दुल्ला सरकार में शामिल मंत्रियों के बंटा विभाग, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय
AIMPLB ने खारिज की ज्ञानवापी मस्जिद पर ASI की सर्वे रिपोर्ट, प्रवक्ता डॉ. सैयद कासिम बोले – ‘कोई प्रमाण नहीं’
महंगाई को लेकर शिवकुमार ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- केंद्र सरकार के खिलाफ निकालें जनआक्रोश यात्रा
आईपीएल-18 : चोटिल कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ बाहर, सत्र के बचे मैचों में धोनी संभालेंगे CSK की कमान
केपटाउन टेस्ट : विराट का अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीकी पेसरों के सम्मुख टीम इंडिया 223 रनों पर सीमित
TAGGED:agenda of special sessionAll Party MeetingCentral Governmentspecial session of Parliament
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

August 7, 2026

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?