1. Home
  2. लोकसभा चुनाव 2024

लोकसभा चुनाव 2024

प्रधानमंत्री मोदी ने झामुमो रिश्वत मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

नई दिल्ली, 4 मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) रिश्वत मामले में उच्चतम न्यायालय के उस फैसले का स्वागत किया जिसमें कहा गया है कि सांसदों और विधायकों को सदन में वोट डालने या भाषण देने के लिए रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन से छूट नहीं होती। मोदी ने […]

प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना में 56,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

आदिलाबाद, 4 मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को तेलंगाना में बिजली, रेल और सड़क क्षेत्रों से संबंधित 56,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। यहां प्रधानमंत्री के आधिकारिक समारोह में राज्य की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन और मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी सहित अन्य लोग शामिल हुए। लंबे समय […]

खरगे ने केंद्र पर बोला हमला, कहा- किसानों के साथ ‘दुश्मनों जैसा व्यवहार’ कर रही है सरकार

नई दिल्ली, 4 मार्च। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपना आधिकार मांग रहे किसानों के साथ ‘दुश्मनों जैसा व्यवहार’ कर रही है। उन्होंने यह दावा भी किया कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने और उनकी आय दोगुनी करने की सरकार की ‘गारंटी’ फर्जी साबित हुई है। […]

ईडी से बोले केजरीवाल-12 मार्च के बाद सवालों का जवाब देने को तैयार हूं

नई दिल्ली, 4 मार्च। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आबकारी नीति मामले से संबंधित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ताजा समन का जवाब देते हुए कहा है कि वह 12 मार्च के बाद वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एजेंसी के सामने पेश होने को तैयार हैं। सरकारी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। प्रवर्तन निदेशालय […]

जयंत चौधरी का राष्ट्रीय लोकदल औपचारिक रूप से NDA में शामिल

नई दिल्ली, 2 मार्च। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी एक और गठबंधन सहयोगी मिल गया, जब जयंत चौधरी का राष्ट्रीय लोकदल (RLD) शनिवार को औपचारिक रूप से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल हो गया। इस क्रम में पार्टी नेता जयंत चौधरी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री […]

लोकसभा चुनाव : भाजपा ने जारी की 195 प्रत्याशियों की पहली सूची, पीएम मोदी सहित 34 मंत्रियों के नाम शामिल

नई दिल्ली, 2 मार्च। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 195 लोकसभा उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची शनिवार को जारी कर दी। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं। पीएम मोदी जहां वाराणसी से लगातार […]

जयंत सिन्हा भी नहीं लड़ना चाहते लोकसभा चुनाव, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा से की अपील

नई दिल्ली, 2 मार्च। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर गौतम गंभीर के बाद पूर्व मंत्री और हजारीबाग से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद जयंत सिन्हा ने भी आगामी लोकसभा चुनाव न लड़ने की अपनी मंशा जाहिर कर दी है। जयंत ने शनिवार को कहा कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से प्रत्यक्ष चुनावी कर्तव्यों से उन्हें […]

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, खुद किया ऐलान, पीएम मोदी अमित शाह को दिया धन्यवाद

नई दिल्ली, 2 मार्च। दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद गौतम गंभीर ने शनिवार को कहा कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व से उन्हें राजनीतिक दायित्वों से मुक्त करने का अनुरोध किया है ताकि वह क्रिकेट संबंधी अपनी आगामी प्रतिबद्धताओं पर ध्यान दे सकें। गंभीर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ मैंने पार्टी […]

निर्वाचन आयोग की हिदायत – जाति, धर्म और भाषा के नाम पर वोट मांगने से परहेज करें दल और नेता

नई दिल्ली, 1 मार्च। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने लोकसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को राजनीतिक दलों और उनके नेताओं को हिदायत दी कि वे जाति, धर्म और भाषा के आधार पर वोट मांगने से परहेज करें तथा भक्त एवं भगवान के बीच के संबंधों का उपहास नहीं उड़ाएं अथवा दैवीय प्रकोप का हवाला नहीं […]

पीएफ ‘क्लेम’ की अस्वीकृति की दर बढ़ी, ईपीएफओ की नीतियां असंवेदनशील : कांग्रेस

नई दिल्ली, 1 मार्च। कांग्रेस ने शुक्रवार को दावा किया कि भविष्य निधि के ‘क्लेम’ को अस्वीकृत किए जाने की दर बढ़ गई है और इसका एक प्रमुख कारण कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा लागू की गई ऑनलाइन प्रणाली है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह आरोप भी लगाया कि ईपीएफओ की असंवेदनशील नीतियों […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code