hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना में 56,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना में 56,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
चुनावदेश-विदेशराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव 2024हिन्दी

प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना में 56,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

Vinayak Barot
Last updated: March 4, 2024 2:27 pm
Vinayak Barot
Published: March 4, 2024
Share
SHARE

आदिलाबाद, 4 मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को तेलंगाना में बिजली, रेल और सड़क क्षेत्रों से संबंधित 56,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। यहां प्रधानमंत्री के आधिकारिक समारोह में राज्य की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन और मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी सहित अन्य लोग शामिल हुए। लंबे समय बाद तेलंगाना के किसी मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की और आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान उनके साथ मंच साझा किया।

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने अतीत में कई मौकों पर राज्य में प्रधानमंत्री के आधिकारिक कार्यक्रमों से दूरी बनाई थी। यहां कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने अन्य परियोजनाओं के अलावा पेद्दापल्ली में एनटीपीसी की 800 मेगावाट (इकाई-2) क्षमता वाली तेलंगाना सुपर थर्मल पावर परियोजना का उद्घाटन किया।
‘अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल’ प्रौद्योगिकी पर आधारित यह परियोजना तेलंगाना को 85 प्रतिशत बिजली की आपूर्ति करेगी और इसकी देश भर में मौजूद एनटीपीसी के सभी बिजली केंद्रों में सर्वाधिक बिजली उत्पादन दक्षता होगी जो लगभग 42 प्रतिशत होगी। इस परियोजना का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री ने ही किया था।

प्रधानमंत्री ने झारखंड के चतरा में स्थित उत्तरी करणपुरा ताप विद्युत परियोजना की 660 मेगावाट (इकाई-2) भी राष्ट्र को समर्पित की। यह देश का पहली ‘सुपरक्रिटिकल’ ताप विद्युत परियोजना है, जिसकी कल्पना इतने बड़े आकार के ‘एयर कूल्ड कंडेनसर’ (एसीसी) के साथ की गई है, जो पारंपरिक ‘वॉटर-कूल्ड कंडेनसर’ की तुलना में पानी की खपत को एक तिहाई तक कम कर देता है। इस परियोजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री ने ही किया था।

इस मौके पर रेवंत रेड्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री एक बड़े भाई की तरह हैं और राज्य को मोदी के गृह राज्य गुजरात की तरह प्रगति के लिए उनके समर्थन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्य तेलंगाना केंद्र के साथ टकराव नहीं बल्कि सौहार्दपूर्ण संबंध चाहता है। उन्होंने कहा, ‘‘हम पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य में योगदान देना चाहेंगे।’’

You Might Also Like

APJ Abdul Kalam Death Anniversary 2024: सीएम योगी बोले- कीर्तिमानों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे एपीजे अब्दुल कलाम
नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में 25 दलों के शामिल होने की संभावना, 21 पार्टियों ने किया है बहिष्कार का फैसला
त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद में बोले पीएम मोदी – प्रतिष्ठित रेड हाउस में बोलने वाला पहला भारतीय पीएम बनकर बहुत खुशी हुई
आज का राशिफल और पंचाग-नक्षत्र जानें
अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर यूरोपीय देशों का अलर्ट जारी, अपने नागरिकों से की मिडिल ईस्ट छोड़ने की अपील
TAGGED:development projectsFoundation StoneNarendra ModiPrime MinisterTelangana
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

ઘરે જ બનાવો ઈન્સ્ટન્ટ બ્રેડનો હલવો –  દસ જ મિનિટ થઈ જશે રેડી

Vinayak Barot
Vinayak Barot
September 20, 2020
शेयर बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स 540 अंक चढ़ा, निफ्टी 25200 के पार पहुंचा
જમ્મુ-કાશ્મીર પર ગૃહ પ્રધાન અમિત શાહની મોટી બેઠક, નવેસરથી રાજ્યમાં ડિલિમિટેશન પર વિચારણા
निर्माण कार्य में मानदंडों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई : गोपाल राय
मदर डेयरी के बाद अमूल दूध की कीमतों में भी 2 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा, नई दरें आज से प्रभावी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?