hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: जयंत सिन्हा भी नहीं लड़ना चाहते लोकसभा चुनाव, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा से की अपील
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > जयंत सिन्हा भी नहीं लड़ना चाहते लोकसभा चुनाव, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा से की अपील
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव 2024हिन्दी

जयंत सिन्हा भी नहीं लड़ना चाहते लोकसभा चुनाव, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा से की अपील

Revoi Editor
Last updated: March 2, 2024 8:56 pm
Revoi Editor
Published: March 2, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 2 मार्च। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर गौतम गंभीर के बाद पूर्व मंत्री और हजारीबाग से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद जयंत सिन्हा ने भी आगामी लोकसभा चुनाव न लड़ने की अपनी मंशा जाहिर कर दी है। जयंत ने शनिवार को कहा कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से प्रत्यक्ष चुनावी कर्तव्यों से उन्हें मुक्त करने का अनुरोध किया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह आर्थिक और शासन संबंधी मुद्दों पर पार्टी के साथ काम करना जारी रखेंगे।

बताया जा रहा है कि भाजपा कई नए नेताओं को टिकट देने पर विचार कर रही है और कुछ अन्य मौजूदा सांसदों ने भी पार्टी से कहा है कि वे अन्य संगठनात्मक कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहेंगे। इससे पहले दिन में भाजपा के पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर ने भी कहा था कि उन्होंने पार्टी से उन्हें राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने के लिए कहा है ताकि वह अपनी आगामी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

जलवायु परिवर्तन की समस्या से निबटने पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं जयंत

पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा के पुत्र जयंत ने कहा कि वह अपना पूरा ध्यान भारत तथा पूरी दुनिया में जलवायु परिवर्तन की समस्या से निबटने पर केंद्रित करना चाहते हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुझे पिछले दस वर्षों में भारत और हजारीबाग के लोगों की सेवा करने का सौभाग्य मिला। इसके अलावा मुझे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, माननीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा नेतृत्व ने कई अवसर दिए। सभी का हृदय से आभार। जय हिन्द।”

I have requested Hon’ble Party President Shri @JPNadda ji to relieve me of my direct electoral duties so that I can focus my efforts on combating global climate change in Bharat and around the world. Of course, I will continue to work with the party on economic and governance…

— Jayant Sinha (@jayantsinha) March 2, 2024

गंभीर ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी

इससे पहले, भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी बड़ा एलान करते हुए सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। गौतम गंभीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ पर लिखा, ‘मैंने माननीय पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से अनुरोध किया है कि मुझे मेरे राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करें ताकि मैं अपनी आगामी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकूं। मुझे लोगों की सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को हृदय से धन्यवाद देता हूं।’

You Might Also Like

शुभमन और पंड्या चोट से उबरे, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में वापसी
बीसीसीआई ने घोषित किया महिला क्रिकेटरों का सालाना कॉन्ट्रैक्ट, हरमनप्रीत समेत 17 खिलाड़ी शामिल, 5 बाहर
जम्मू-कश्मीर : अमरनाथ में पवित्र गुफा के पास मूसलाधार बारिश, सुरक्षाकर्मियों ने करीब 4000 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला
भाजपा में शामिल हुए जद (यू) के पूर्व प्रवक्ता अजय आलोक, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव दिलाई पार्टी की सदस्यता
जन औषधि दिवस लोगों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है :  पीएम मोदी
TAGGED:bjp MPHazaribagh MPJayant SinhaJayant Sinha will not contest elections
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

August 8, 2026

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?