1. Home
  2. लोकसभा चुनाव 2024

लोकसभा चुनाव 2024

महिला दिवस पर कांग्रेस का दावा- मोदी सरकार में श्रम बल में महिलाओं की हिस्सेदारी कम हुई

नई दिल्ली, 8 मार्च। कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में श्रम बल में महिलाओं की हिस्सेदारी लगातार कम हुई है जिसके कारण अर्थव्यवस्था कमजोर हो सकती है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह आरोप भी लगाया कि मणिपुर में महिलाओं […]

कांग्रेस को बड़ा झटका : केरल के पूर्व मुख्यमंत्री करुणाकरन की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल भाजपा में शामिल

नई दिल्ली, 7 मार्च। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा, जब पार्टी के दिग्गज नेता व केरल के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत के. करुणाकरन की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल गुरुवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गई। बताया जा रहा है कि वेणुगोपाल केरल से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। […]

हिमंत विश्व शर्मा का दावा- पूर्वोत्तर की 25 में से 22 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगा राजग

गुवाहाटी, 7 मार्च। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत गठबंधन आगामी आम चुनावों में पूर्वोत्तर की 25 लोकसभा सीटों में से 22 पर जीत हासिल करेगा। शर्मा ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि असम की 14 लोकसभा सीटों में से […]

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतन में बढ़ोतरी की घोषणा

कोलकाता, 6 मार्च। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को घोषणा की कि उनकी सरकार लोकसभा चुनाव से पहले आशा (मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता) और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतन में बढ़ोतरी करेगी। बनर्जी ने फेसबुक पर पोस्ट की गई एक वीडियो में कहा कि आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन 750 रुपये […]

चुनाव में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं, सीईसी राजीव कुमार ने बंगाल प्रशासन को निष्पक्ष रहने का दिया निर्देश

कोलकाता, 5 मार्च। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में किसी भी प्रकार की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पश्चिम बंगाल के प्रशासन को सभी राजनीतिक दलों के लिए समान अवसर सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। कुमार ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन […]

खरगे का आरोप- संदिग्ध लेनदेन को छिपाने के लिए एसबीआई का ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रही है सरकार

नई दिल्ली, 5 मार्च। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सरकार अपने संदिग्ध लेनदेन को छिपाने और चुनावी बॉन्ड से संबंधित उच्चतम न्यायालय के फैसले को नाकाम बनाने के लिए भारतीय स्टेट बैंक का ढाल के रूप में उपयोग कर रही है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने राजनीतिक दलों द्वारा भुनाए […]

धानमंत्री मोदी ने हैदराबाद के उज्जयिनी महाकाली मंदिर में की पूजा-अर्चना

हैदराबाद, 5 मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को यहां श्री उज्जयिनी महाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारियों ने प्रधानमंत्री मोदी को देवी की एक तस्वीर भेंट की। गत रात यहां राज भवन में ठहरे मोदी मंदिर में दर्शन करने के बाद संगारेड्डी जिले के लिए रवाना हो गए। […]

युवाओं के लिए नौकरी के ‘बंद द्वार’ खोलेगा ‘इंडिया’ गठबंधन, राहुल गांधी ने केंद्र पर कसा तंज

नई दिल्ली, 4 मार्च। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर संविदा व्यवस्था को लगातार बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) युवाओं के लिए ‘‘नौकरी के बंद द्वार’’ खोलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी गठबंधन द्वारा सरकारी […]

‘झूठ और लूट’ परिवारवादी पार्टियों का समान चरित्र: पीएम मोदी ने विपक्ष पर बोला हमला

आदिलाबाद, 4 मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘परिवारवादी पार्टियों’ पर हमला करते हुए सोमवार को कहा कि उनके अलग-अलग चेहरे हो सकते हैं, लेकिन ‘झूठ और लूट’ का उनका चरित्र समान है। यहां एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उनका जीवन एक खुली किताब की तरह है और उन्होंने […]

भाजपा एक दल के रूप में इतनी कमजोर कभी नहीं थी, अखिलेश यादव ने कसा तंज

लखनऊ, 4 मार्च। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा उम्‍मीदवारों की घोषणा के बीच सत्तारूढ़ दल के कुछ सांसदों द्वारा चुनाव न लड़ने और एक उम्‍मीदवार द्वारा दावेदारी वापस लेने पर तंज कसते हुए सोमवार को कहा कि भाजपा एक दल के रूप में इतनी […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code