1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय

रूस में पुल ढहने के कारण पटरी से उतरी ट्रेन, 7 की मौत, 69 घायल

मास्को, 1 जून। रूस के ब्रांस्क क्षेत्र में पुल ढहने की घटना में घायल हुए लोगों की संख्या बढ़कर 69 हो गयी है, जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं। इस हादसे में सात लोगों की मौत हुयी है। क्षेत्र के गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज़ ने यह जानकारी दी है। उन्होंने टेलीग्राम पर लिखा, “विगोनिचस्की जिले में पीड़ितों […]

थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी ने भारत में पहना मिस वर्ल्ड 2025 का ताज

हैदराबाद, 31 मई। थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी मिस वर्ल्ड 2025 चुनी गई हैं। चुआंग्सरी ने दुनियाभर के विभिन्न देशों और क्षेत्रों की 107 अन्य आकांक्षियों को पछाड़कर सबसे लंबे समय से चल रही अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता की 72वीं विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। गत विजेता चेक सुंदरी क्रिस्टीना पिस्कोवा ने चुआंग्सरी को ‘ब्लू क्राउन’ […]

कनाडा में सिख संगठनों का भारत विरोधी एजेंडा तेज, बोले- G7 समिट में पीएम मोदी को न बुलाया जाए

नई दिल्ली, 31 मई। कनाडा में बसे सिख संगठनों ने एक बार फिर भारत विरोधी एजेंडा तेज करते हुए सरकार से मांग की है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगामी G7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित न करे। यह सम्मेलन अगले महीने कनाडा के कनईनस्किस (अल्बर्टा) में आयोजित होना है। प्रधानमंत्री मोदी को G7 समिट […]

अमेरिका: राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, स्टील के आयात पर टैरिफ किया डबल, इस देश की बढ़ेंगी मुश्किलें

वाशिंगटन, 31 मई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी स्टील आयात पर टैरिफ 25% से बढ़ाकर 50% करने की घोषणा की है। उन्होंने यह कदम ऐसे समय पर उठाया है, जब अमेरिका और चीन के बीच महत्वपूर्ण खनिजों और टेक्नोलॉजी के ट्रेड में तनाव चरम पर है। ट्रंप ने पिट्सबर्ग में स्थित यूएस स्टील के […]

ट्रंप के दावे पर बोली कांग्रेस – ‘डोनाल्ड भाई’ ने 11वीं बार किया संघर्षविराम का दावा, कब बोलेंगे PM

नई दिल्ली, 31 मई। कांग्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रुकवाने का दावा फिर किए जाने पर शनिवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘डोनाल्ड भाई’’ ने 21 दिन में 11 बार यह बात की है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस पर कब जवाब देंगे। ट्रंप ने […]

पाकिस्तानी नागरिकों ने कोपेनहेगन में भारतीय डेलिगेशन के सामने लगाए भारत विरोधी नारे, जानिए क्या बोले रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली, 30 मई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रविशंकर प्रसाद ने कोपेनहेगन में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी करने वाले स्थल के बाहर भारत विरोधी नारे लगाने वाले पाकिस्तानी नागरिकों पर पलटवार किया और कहा कि वे “हताशा” में यहां आए हैं, उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वे “उन्हें अनदेखा करें”। कोपेनहेगन में […]

शशि थरूर की नाराजगी के बाद कोलंबिया ने बदला अपना रुख, कर रहा था पाकिस्तान की तरफदारी

नई दिल्ली, 31 मई। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत सरकार द्वारा अलग-अलग प्रतिनिधिमंडलों को दुनियाभर के दौरे पर भेजा गया है, ताकि पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर अलग-थलग किया जा सके। इस बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल कोलंबिया की यात्रा पर है। कोलंबिया की सरकार द्वारा पाकिस्तान में मारे […]

‘अमेरिका ने रोका परमाणु हमला’… ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाक के बीच सीजफायर का क्रेडिट

वाशिंगटन, 31 मई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को कम करने का श्रेय अपने प्रशासन को दिया है। उनका दावा है कि अमेरिका की पहल से दोनों देशों के बीच संभावित परमाणु युद्ध टल गया। हालांकि भारत ने इस दावे को खारिज करते हुए स्पष्ट […]

नाइजीरिया में भीषण बाढ़ ने मचाई तबाही, बाजार और घरों में घुसा पानी, अब तक 115 लोगों की मौत

अबुजा, 30 मई। नाइजीरिया के नाइजर राज्य में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। बाजार, घर और सड़कें सभी जलमग्न हो गए हैं और जनजीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। बाढ़ की वजह से अब तक 115 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। समाचार एजेंसी एपी ने एक […]

पाक सेना के समर्थन में हाफिज सईद ने इस्लामाबाद, समेत 50 से अधिक शहरों में की रैली

नई दिल्ली, 30 मई। मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा (जेयूडी) की राजनीतिक पार्टी पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) ने पाक की सेना के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करने के लिए 50 से अधिक शहरों में रैलियां आयोजित कीं। पीएमएमएल की सभाएं संघीय, पंजाब और सिंध सरकारों के संरक्षण में […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code