hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने पीएम मोदी से फोन पर की बात, G7 समिट का दिया न्योता
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने पीएम मोदी से फोन पर की बात, G7 समिट का दिया न्योता
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने पीएम मोदी से फोन पर की बात, G7 समिट का दिया न्योता

Revoi Editor
Last updated: June 6, 2025 8:38 pm
Revoi Editor
Published: June 6, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 6 जून। कनाडा के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री मार्क जे. कार्नी ने शुक्रवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की और उन्हें इसी मासांत कनानास्किस में आयोजित होने वाले G-7 शिखर सम्मेलन में भागीदारी के लिए आमंत्रित भी किया। पीएम मोदी ने इस बातचीत के दौरान कार्नी को हाल की चुनावी जीत पर बधाई दी और कनाडा की ओर से G7 समिट आमंत्रण के लिए भी उनका आभार व्यक्त किया।

पीएम मोदी ने एक्स पर इस बातचीत की जानकारी देते हुए लिखा, ‘कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क जे कार्नी से फोन पर बात करके खुशी हुई। हाल ही में हुए चुनाव में उनकी जीत पर उन्हें बधाई दी और इस महीने के अंत में कनानास्किस में होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।’

Glad to receive a call from Prime Minister @MarkJCarney of Canada. Congratulated him on his recent election victory and thanked him for the invitation to the G7 Summit in Kananaskis later this month. As vibrant democracies bound by deep people-to-people ties, India and Canada…

— Narendra Modi (@narendramodi) June 6, 2025

G7 समिट में कार्नी से मुलाकात का बेसब्री से इंतजार

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत और कनाडा जो जीवंत लोकतंत्र और गहरे जन-जन के संबंधों से जुड़े हैं, आपसी सम्मान और साझा हितों के आधार पर नई ऊर्जा के साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने जी7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री कार्नी से मुलाकात की उम्मीद भी जताई और कहा कि शिखर सम्मेलन में हमारी मुलाकात का बेसब्री से इंतजार है।

समझा जाता है कि भारत-कनाडाई पीएम की ये बातचीत दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत और कनाडा के बीच सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध लंबे समय से चले आ रहे हैं और इस तरह के उच्च-स्तरीय संवाद से दोनों देशों के सहयोग को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

जी 7 शिखर सम्मेलन में दोनों नेताओं की मुलाकात वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी। जी-7 दुनिया की सात विकसित अर्थव्यवस्थाओं कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका का संगठन है। इसमें यूरोपीय संघ (ईयू), आईएमएफ, विश्व बैंक और संयुक्त राष्ट्र भी शामिल हैं।

भारत-कनाडा के रिश्तों में तनाव

गौरतलब है कि भारत-कनाडा के रिश्ते सितम्बर, 2023 में उस वक्त खराब हुए, जब कनाडा के तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या में कथित भारतीय एजेंटों की संलिप्तता के आरोप लगाए। भारत ने तब इन आरोपों को बेबुनियाद और प्रेरित कहकर खारिज कर दिया था।

कनाडा ने इस संबंध में जांच की मांग की थी और इस जांच में अब तक कुछ निकलकर तो सामने नहीं आया, लेकिन दोनों देशों के रिश्ते जरूर खराब हो गए। कनाडा में अब सरकार बदल चुकी है। देश के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भारत के साथ संबंधों को सुधारने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई है। हालांकि, अब तक भारत-कनाडा रिश्तों में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिला है।

You Might Also Like

अब पोलैंड में भारतीय से भेदभाव, अमेरिकी बोला- पैरासाइट क्यों बन रहे? अपने देश जाओ
भारत में कोरोना संकट : केरल में एक्टिव केस बढ़कर फिर 1.80 लाख के करीब, 21 हजार से ज्यादा नए संक्रमित
दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ जारी : सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी, गर्भवती महिलाओं को 21000 देने का वादा
वाराणसी : बहन प्रियंका संग राहुल गांधी पैदल ही बाबा धाम पहुंचे, श्रीकाशी विश्वनाथ का लिया आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने फिर दोहराई जातिगत जनगणना की मांग, कहा- साजिश के तहत प्राइवेटाजेशन को दिया जा रहा है बढ़ावा
TAGGED:Canadian Prime MinisterG7 summitMark Carney spoke to PM ModiPM Modi got invitation to G7 Summit
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
दिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

August 7, 2026

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?