hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: शाहीन बाग में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू, अवैध निर्माण पर चलने लगा बुलडोजर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > शाहीन बाग में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू, अवैध निर्माण पर चलने लगा बुलडोजर
राष्ट्रीयहिन्दी

शाहीन बाग में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू, अवैध निर्माण पर चलने लगा बुलडोजर

Vinayak Barot
Last updated: May 9, 2022 1:44 pm
Vinayak Barot
Published: May 9, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 9 मई। राजधानी दिल्ली में अवैध निर्माणों के खिलाफ नगर निगमों का एक्शन लगातार जारी है। चर्चित शाहीन बाग इलाके में भी आज से अतिक्रमण हटाने की कवायद शुरू हो सकती है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) की मांग पर दिल्ली पुलिस ने भी आज शाहीन बाग इलाके में एमसीडी को अतिक्रमण हटाने के लिए फोर्स प्रदान करने की बात कही है। इससे पहले दक्षिणी निगम को अतिक्रमण पर कार्रवाई के लिए पुलिस फोर्स नहीं मिल पाई थी, इस वजह से बुलडोजर की कार्रवाई को 8 मई तक के लिए टाल दिया गया था।

इसी कड़ी में दक्षिण दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में भारी सुरक्षा बल के बीच सोमवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दिल्ली पुलिस द्वारा सुरक्षा मुहैया कराए जाने के ऐलान के बाद सोमवार 11 बजे से अतिक्रमण के खिलाफ SDMC का बुलडोजर गरजने लगा है। बताया जा रहा है कि पर्याप्त पुलिस बल मिलने के बाद ही शाहीन बाग इलाके में अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ दक्षिण दिल्ली निगम कार्रवाई को सोमवार को अंजाम देगा। इसके लिए SDMC की ओर से दिल्ली पुलिस को पर्याप्त सुरक्षा बल मुहैया कराने के लिए खत लिखा गया था। इस पर दिल्ली पुलिस सुरक्षा बल मुहैया कराने की लिए तैय़ार है।

यह अलग बात है कि शाहीन बाग में बुलडोजर चलने की संभावित कार्रवाई का डर साफ दिखाई दे रहा है। लोग रुक-रुककर अपना सामान यहां से हटा रहे हैं, जो सड़कों पर बिखरा होता है। कुछ जगहों पर सड़क के किनारे लगाई जानी वालीं दुकानें लोगों ने स्वतः ही हटा दी है। दुकानों का बिखरा सामान भी समेट लिया है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने इन दिनों अतिक्रमणकारियों को लेकर काफी सख्त रवैया अपनाया हुआ है। इसी क्रम में एसडीएमसी ने सोमवार को शाहीन बाग में अतिक्रमण हटाने की पूरी तैयारी कर ली है। निगमकर्मियों का कहना है कि यदि पुलिस बल की सहायता मिलेगी तो सोमवार को शाहीन बाग में अतिक्रमण हटाया जाएगा।

मालूम हो कि इससे पहले अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने आई निगम की टीम को पुलिस की सहायता नहीं मिली थी। इसके चलते शाहीन बाग में अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम कार्रवाई नहीं कर पाई थी। निगम ने शाहीन बाग सहित कई इलाकों में अतिक्रमण को चिह्नित किया है।

You Might Also Like

मोदी सरकार की टैक्सी सर्विस आज से होगी शुरू, अमित शाह बोले- ‘भारत टैक्सी’ से ड्राइवरों को मिलेगा सम्मान
सीएम स्टालिन का प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह, ‘2,100 करोड़ रुपये की एसएसए निधि जारी करें’
भारत व पाकिस्तान ने कैदियों की सूची का किया आदान-प्रदान, जल्द होगी घर वापसी
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले –  मोदी सरकार के नौ साल सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के रहे
राहुल गांधी ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए रेल रियायत खत्म करने पर केंद्र सरकार को लताड़ लगाई  
TAGGED:EncroachmentExpeditionShahin Bagh
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

August 7, 2026

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?