hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अमरनाथ तीर्थयात्रियों को BSNL का बड़ा तोहफा, लॉन्च किया स्पेशल Yatra SIM, कम खर्च में परिजनों से रहेंगे कनेक्टेड
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > अमरनाथ तीर्थयात्रियों को BSNL का बड़ा तोहफा, लॉन्च किया स्पेशल Yatra SIM, कम खर्च में परिजनों से रहेंगे कनेक्टेड
राष्ट्रीयtechnologyहिन्दी

अमरनाथ तीर्थयात्रियों को BSNL का बड़ा तोहफा, लॉन्च किया स्पेशल Yatra SIM, कम खर्च में परिजनों से रहेंगे कनेक्टेड

Revoi Editor
Last updated: July 5, 2025 4:37 pm
Revoi Editor
Published: July 5, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 5 जुलाई। अमरनाथ यात्रा के लिए BSNL ने स्पेशल Yatra SIM कार्ड लॉन्च किया है। अमरनाथ जाने वाले तीर्थयात्री बीएसएनएल के इस स्पेशल सिम कार्ड से अपने परिजनों के साथ कम खर्च में कनेक्टेड रहेंगे। इस स्पेशल यात्रा सिम कार्ड की कीमत 200 रुपये से भी कम है और यूजर्स को 15 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।

  • यात्रा सिम में मिलने वाले बेनिफिट्स

भारत संचार निगम लिमिटेड का यह स्पेशल यात्रा सिम जम्मू और कश्मीर के लखनपुर, बालटाल, पहलगाम, भगवती नगर, चंद्रकोट समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों से खरीद सकेंगे। BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल से बताया कि इस सिम कार्ड की वैलिडिटी 15 दिनों की है। इसके लिए यूजर को 196 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

सरकारी टेलीकॉम कंपनी का दावा है कि अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्री बीएसएनएल के इस स्पेशल सिम कार्ड के जरिए अपने परिजनों के साथ बेहतर नेटवर्क कनेक्विटी के जरिए जुड़े रहेंगे। यूजर्स को 4G इनेबल्ड सिम कार्ड दिया जाएगा, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस और डेटा का लाभ मिलेगा।

  • कैसे खरीदें यात्रा सिम कार्ड?

जम्मू और कश्मीर की घाटी में हर साल आयोजित होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा में हर साल लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से आते हैं। BSNL की यात्रा सिम कार्ड खरीदने के लिए यूजर्स के पास श्री अमरनाथ यात्रा पर्ची के साथ-साथ अपना आधार कार्ड या अन्य आईडी कार्ड KYC नो योर कस्टमर के लिए देना होगा। इसके बाद यात्रियों को BSNL का एक्टिव सिम कार्ड मिलेगा। अमरनाथ यात्रा करने वाला श्रद्धालु इस यात्रा सिम कार्ड को यात्रा मार्ग में पड़ने वाले कई महत्वपूर्ण स्थानों जैसे कि लखनपुर, भगवती नगर, चंद्रकोट, पहलगाम, बालटाल आदि से खरीद सकते हैं।

जम्मू कश्मीर की घाटी में स्थित अमरनाथ यात्रा मार्ग में केवल BSNL का नेटवर्क ही काम करता है। अतिसंवेदनशील क्षेत्र होने की वजह से भारत संचार निगम लिमिटेड ने ही इस यात्रा मार्ग में अपने बेस टावर लगाए हैं। अन्य कंपनियों के टावर इस रूट पर नहीं हैं, जिसकी वजह से यूजर को यात्रा सिम कार्ड के जरिए ही कनेक्टिविटी मिल सकेगी। यही नहीं, जम्मू और कश्मीर में अन्य राज्यों के यूजर्स के केवल पोस्टपेड सिम कार्ड ही काम करते हैं। प्रीपेड यूजर के सिम कार्ड जम्मू और कश्मीर में काम नहीं करते हैं।

You Might Also Like

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी बोले – अब हर नए-पुराने एलपीजी सिलेंडर पर लगेगा क्यू आर कोड
दिल्ली में युवती की दर्दनाक मौत : कोर्ट ने सभी 5 आरोपितों को 3 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा, मेडिकल बोर्ड गठित
पेरिस 2024 ओलम्पिक : समापन समारोह के लिए तैयार स्टेड डी फ्रांस, मनु भाकर व पीआर श्रीजेश होंगे भारतीय ध्वजवाहक
भारतीय वायुसेना की घोषणा : वर्ष 2025 तक सभी मिग-21 लड़ाकू विमान हो जाएंगे रिटायर
बांग्लादेश में सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत, एक दर्जन से अधिक लोग घायल
TAGGED:Amarnath pilgrimsBSNLConnectedGiftLaunchSpecial Yatra SIM
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

August 8, 2026

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?