ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति को किया गया नजर बंद, तख्तापलट की साजिश का लगा आरोप

रियो डी जनेरियो, 5 अगस्त। ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोलसोनारो को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हाउस अरेस्ट किया गया है। आरोप है कि उन्होंने 2022 के चुनावों में हार के बाद सत्ता में बने रहने के लिए तख्तापलट की साजिश रची थी। रविवार को बोलसोनारो ने रियो डी जेनेरियो में अपने समर्थकों को अपने बेटे और सीनेटर फ्लावियो बोलसोनारो के मोबाइल फोन से संबोधित किया था।

ब्राजील की फेडरल पुलिस के एक स्टाफर ने बताया कि एजेंट्स बोलसोनारो के ब्रासीलिया स्थित घर पर मोबाइल फोन ज़ब्त करने पहुंचे हैं। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की जा रही है। बोलसोनारो अब ब्रासीलिया में ही नजरबंद रहेंगे और उन्हें यात्रा की अनुमति नहीं है। बता दें कि अमेरिका ने सोमवार को जायर बोल्सोनारो को कथित तख्तापलट की साजिश के मुकदमे से पहले नजरबंद करने के फैसले की निंदा की।

कहां नजरबंद रहेंगे बोलसोनारो

हाउस अरेस्ट के आदेश के बाद ब्राजील की फेडरल पुलिस के एक स्टाफर ने बताया कि एजेंट्स बोलसोनारो के ब्रासीलिया स्थित घर पहुंच गए। उन्होंने बोलसोनारो का मोबाइल जब्त कर लिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है। वे अब ब्रासीलिया में ही नजरबंद रहेंगे। उन्हें कहीं आने-जाने की इजाजत नहीं होगी।

इलेक्ट्रॉनिक एंकल मॉनिटर ने बढ़ाई मुश्किल

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है पूर्व राष्ट्रपति बोलसोनारो को इलेक्ट्रॉनिक एंकल मॉनिटर पहनना होगा। उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। बोलसोनारो के साथ-साथ उनके 33 सहयोगियों पर भी सरकार की नजर बनी हुई है। उन पर लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular