hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ब्रजेश पाठक का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- मुहब्बत की दुकान में मिल रहा नफरत, अराजकता, दंगा और भारत विरोधी सामान
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > ब्रजेश पाठक का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- मुहब्बत की दुकान में मिल रहा नफरत, अराजकता, दंगा और भारत विरोधी सामान
उत्तरप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

ब्रजेश पाठक का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- मुहब्बत की दुकान में मिल रहा नफरत, अराजकता, दंगा और भारत विरोधी सामान

Revoi Editor
Last updated: February 25, 2026 11:02 am
Revoi Editor
Published: February 25, 2026
Share
SHARE

लखनऊ, 25 फरवरी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को भाजपा राज्य मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी तथाकथित ‘मुहब्बत की दुकान’ में केवल ‘नफरत, अराजकता, दंगा और भारत विरोध’ का सामान मिल रहा है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राहुल गांधी झूठ की राजनीति के उस स्तर पर पहुंच चुके हैं, जहां से वापसी संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार पर लगातार लगाए जा रहे आरोप तथ्यहीन और भ्रामक हैं। पाठक ने कहा कि इस तरह का आचरण न केवल निंदनीय है, बल्कि राष्ट्रहित के विरुद्ध भी है। उन्होंने एआई समिट का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने वहां देश की गरिमा को ठेस पहुंचाई और भारत को बदनाम करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा इस कृत्य का समर्थन करना यह दर्शाता है कि पूरी पटकथा के सूत्रधार वही हैं।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध स्वाभाविक है, लेकिन विरोध के नाम पर ‘नग्नता और अराजकता’ स्वीकार्य नहीं हो सकती। उन्होंने राहुल गांधी पर विदेशी ताकतों के प्रभाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिशें सफल नहीं होंगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति का उद्देश्य भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय छवि को धूमिल करना है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि फेक न्यूज और अफवाहों के जरिए जनता को भड़काने की कोशिश की जा रही है। पाठक ने कहा कि देश की जनता सब देख रही है और नकारात्मक राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता तथ्यों के आधार पर निर्णय लेगी और कांग्रेस के ‘झूठ के साम्राज्य’ को खारिज कर देगी।

You Might Also Like

सीबीएसई : 12वीं कक्षा के परिणाम 31 जुलाई तक आएंगे, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया मूल्यांकन का फॉर्मूला
NDA के नेता 7 जून को पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा, कुल 15 दलों ने दिया भाजपा को समर्थन
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पर भड़के राहुल गांधी, कहा – ‘मुझे बोलने नहीं देते, स्पीकर रोक देते हैं..’
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से चिंतित सुप्रीम कोर्ट की सलाह – संभव हो तो 2 दिनों का लॉकडाउन लगा दें
गृह मंत्रालय ने गुजरात में बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान के आंकलन के लिए गठित की IMCT
TAGGED:anarchyAnti-India ItemsBrajesh Pathakhatelove shopRahul Gandhiriottarget
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिउत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी ने काशी में रोड शो के बाद बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका मत्था, बच्चों को दुलारा और फिर हरदोई रवाना

Revoi Editor
Revoi Editor
April 29, 2026
उत्तर प्रदेश : ब्लॉक प्रमुख चुनाव की अधिसूचना जारी, 8 जुलाई को नामांकन, 10 को मतदान
पीएम मोदी ने कैबिनेट मंत्रियों से कहा – नई सरकार के पहले 100 दिन और अगले 5 वर्षों के लिए तैयार करें रूपरेखा
IndRa
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी कंफर्म : अनिरुद्ध रविचंदर बनेंगे दूल्हे राजा, अंकल ने लगाई रिश्ते पर मुहर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?