1. Home
  2. हिंदी
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत की मां जया सावंत का निधन, ब्रेन ट्यूमर के चलते अस्पताल में थीं भर्ती
बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत की मां जया सावंत का निधन, ब्रेन ट्यूमर के चलते अस्पताल में थीं भर्ती

बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत की मां जया सावंत का निधन, ब्रेन ट्यूमर के चलते अस्पताल में थीं भर्ती

0
Social Share

मुंबई, 28 जनवरी। बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत की मां जया सावंत का शनिवार को निधन हो गया। ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित जया सावंत यहां टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में भर्ती थीं। राखी के पति आदिल खान ने जया सावंत के निधन की पुष्टि की।

जया सावंत की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। पिछले कुछ समय से राखी सोशल मीडिया पर मां के हेल्थ को लेकर लगातार अपडेट साझा कर रही थीं और पपराजी से बात करते हुए कई बार वह फूट-फूटकर रो पड़ी थीं। राखी के फैन्स लगातार उनकी मां के लिए दुआएं मांग रहे थे। उन्होंने अस्पताल से अपनी मां का वीडियो शेयर करते हुए फैन्स से गुजारिश की थी कि सभी दुआ करें कि उनकी मां जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

राखी के लिए यह सदमे की तरह है। राखी ने भी मीडिया से बातचीत में कहा, ‘मां अब नहीं रहीं।’ उन्होंने बताया कि उनकी मां का मल्टी ऑर्गन फेल हो गया। वह गंभीर स्थिति में थी। कैंसर उनके किडनी और फेफड़ों तक में फैल गया था। अपनी बात कहते-कहते राखी रोने लग गईं।

कैंसर से लंबी लड़ाई

राखी की मां पिछले 3 वर्षों से कैंसर से जूझ रही थीं। उन्होंने इससे लंबी लड़ाई लड़ी। बीच में उनकी स्थिति में सुधार भी आया था। राखी पहले यह भी बता चुकी हैं मां के इलाज के लिए सलमान खान ने उनकी मदद की थी। सलमान बीच-बीच में उनकी मां की हेल्थ को लेकर अपडेट लिया करते थे।

सेट से सीधे पहुंची थीं अस्पताल

राखी हाल ही में बिग बॉस मराठी में हिस्सा लेने पहुंची थीं। बाहर निकलने पर उन्हें पता चला कि उनकी मां की हालत ठीक नहीं है। वह बिग बॉस से निकलकर सीधे अस्पताल पहुंची थीं। शो से बाहर आने पर उन्होंने पपराजी को भी बताया कि वह अस्पताल जा रही हैं। उनकी मां की तबीयत बहुत खराब हो गई है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code