hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भाजपा 2024 का लोकसभा चुनाव जेपी नड्डा के नेतृत्व में लड़ेगी, अमित शाह ने की कार्यकाल बढ़ाने की घोषणा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > भाजपा 2024 का लोकसभा चुनाव जेपी नड्डा के नेतृत्व में लड़ेगी, अमित शाह ने की कार्यकाल बढ़ाने की घोषणा
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

भाजपा 2024 का लोकसभा चुनाव जेपी नड्डा के नेतृत्व में लड़ेगी, अमित शाह ने की कार्यकाल बढ़ाने की घोषणा

Vinayak Barot
Last updated: January 17, 2023 7:27 pm
Vinayak Barot
Published: January 17, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 17 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा का कार्यकाल एक वर्ष के लिए और बढ़ा दिया गया है। वह 2024 पार्टी के शीर्ष पद पर काबिज रहेंगे। यहां भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे व अंतिम दिन मंगलवार को यह निर्णय लिया गया। इसके साथ ही यह निश्चित हो गया कि जेपी नड्डा के नेतृत्व में पार्टी 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में श्री @JPNadda का कार्यकाल बढ़ाए जाने पर पीएम श्री @narendramodi ने उनका अभिनंदन किया।#BJPNEC2023 pic.twitter.com/cMp3Jg03Do

— BJP (@BJP4India) January 17, 2023

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नड्डा का कार्यकाल बढ़ाए जाने की घोषणा करते हुए कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा का कार्यकाल जून, 2024 तक बढ़ाया गया है। उन्होंने साथ ही नड्डा की उपलब्धियों का बखान करते हुए उन्हें इसके लिए बधाई भी दी। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि मोदी जी और नड्डा जी के नेतृत्व में बीजेपी 2024 में और भी बड़े बहुमत से जीतेगी और एक बार फिर मोदी जी देश का नेतृत्व पीएम के रूप में करेंगे।’

HM Shri @AmitShah addresses a press conference at NDMC Convention Centre, New Delhi. #BJPNEC2023 https://t.co/5vEppCBVbu

— BJP (@BJP4India) January 17, 2023

शाह ने नड्डा की उपलब्धियों के लिए उन्हें बधाई दी

रक्षा मंत्री राजनाथ ने नड्डा का कार्यकाल बढ़ाए जाने का प्रस्ताव रखा

जेपी नड्डा के कार्यकाल को जून, 2024 तक बढ़ाए जाने का प्रस्ताव रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रखा, जिसे सभी सदस्यों ने स्वीकार किया। उन्होंने विश्वास जताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व और नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में 2019 से भी अधिक बहुमत से जीत हासिल करेगी।

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में श्री @JPNadda का कार्यकाल जून, 2024 तक बढ़ाए जाने पर पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/A84otORgX2

— BJP (@BJP4India) January 17, 2023

उल्लेखनीय है कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक राष्ट्रीय राजधानी स्थित नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् (एनडीएमसी) के कन्वेंशन सेंटर में सोमवार को शुरु हुई थी। बैठक के अंतिम दिन मंगलवार सुबह पीएम मोदी कार्यकारिणी स्थल पहुंचे। उनके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित पार्टी के करीब 350 वरिष्ठ नेता इस कार्यकारिणी में भाग ले रहे हैं। इनमें पार्टी शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्री व पांच उप मुख्यमंत्री तथा 35 केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं।

20 जनवरी को समाप्त हो रहा था नड्डा का कार्यकाल

नड्डा का तीन वर्षों का कार्यकाल इसी वर्ष 20 जनवरी को समाप्त हो रहा था। इसके पहले वह जुलाई 2019 में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए थे। उसके बाद 20 जनवरी, 2020 को उन्होंने पूर्णकालिक अध्यक्ष के तौर पर पार्टी की कमान संभाली थी। भाजपा के संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष को लगातार तीन वर्षों के लिए दो कार्यकाल दिए जाने का प्रावधान है। मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले नड्डा का जन्म बिहार की राजधानी पटना में दो दिसम्बर 1960 को हुआ था। फिलहाल हिमाचल प्रदेश के बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा को कांग्रेस के हाथों सत्ता गंवानी पड़ी थी।

You Might Also Like

आईपीएल-17 : ‘शाहरुख सर से मिलवाओ यार..’, और जल्द ही पूरी हो गई यशस्वी की ख्वाहिश
भाजपा संसदीय दल ने जारी किया व्हिप, तीन दिनों तक सदन में सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य
US राष्ट्रपति के दोस्ती वाले बयान पर पीएम मोदी का जवाब, कहा- ट्रंप की भावनाओं का हम दिल से सराहना करते हैं
इंटरपोल से रूस को तत्काल बाहर करें : ब्रिटेन
PM Modi Sanskrit Shlok : प्रधानमंत्री मोदी ने मातृभूमि की सेवा का दिया संदेश, एक्स पर साझा किया नया सुभाषित
TAGGED:2024 Lok Sabha electionsBJP National ExecutiveBJP Presidentleadership of JP NaddaNadda's tenure extended
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

भारत में कोरोना : 24 घंटे में 8,500 से ज्यादा नए केस, सक्रिय मामले 44 हजार के पार

Vinayak Barot
Vinayak Barot
June 12, 2022
विधानमंडल में 22 फरवरी को योगी सरकार पेश करेगी बजट, पहले दिन होगा राज्यपाल का अभिभाषण
LAC પર યુદ્ધક તૈયારીઓ માટેની આજે સમીક્ષા બેઠક યોજાશે – આવતી કાલે રક્ષામંત્રી અને સેના પ્રમુખ સભાને સંબોધશે
Tamil Nadu extends lockdown till June 14
हांगझू एशियाई खेल : भारतीय पुरुष हॉकी टीम चौथे स्वर्ण के निकट, सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-3 से शिकस्त दी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?