Homeहिन्दीबॉलीवुडटैक्स न भरने पर ऐश्वर्या राय बच्चन के घर पहुंची नोटिस,...

टैक्स न भरने पर ऐश्वर्या राय बच्चन के घर पहुंची नोटिस, देनी होगी इतनी रकम

मुंबई, 17 जनवरी। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों टैक्स न चुकाने के चलते सुर्खियों में हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि ऐश्वर्या राय की जमीन पर बाकी टैक्स को मद्देनजर रखते हुए नासिक के तसलीदार ने एक्ट्रेस के खिलाफ नोटिस भेजी है।

दरअसल, नासिक के सिन्नर के अड़वाड़ी इलाके में ऐश्वर्या राय बच्चन की पवन चक्की के लिए जमीन है। इसी जमीन का एक साल का 21,960 रुपये टैक्स के रूप में बकाया है, जिसके मद्देनजर तहसीलदार की ओर से ऐश्वर्या राय को गत नौ जनवरी को नोटिस भेजी गई है।

जानकारी के अनुसार आडवाडी के पहाड़ी क्षेत्र में ऐश्वर्या राय के पास करीब 1 हेक्टेयर जमीन है, जिसका 12 महीने से बकाया टैक्स चुकाया नहीं गया है और अब राजस्व विभाग के जरिए मार्च महीने के अंत तक बकाया कर वसूलने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए ऐश्वर्या को नोटिस दी गई है। ऐश्वर्या समेत उस इलाके के 1200 अन्य संपत्ति धारकों को नोटिस भेजी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments