1. Home
  2. हिंदी
  3. चुनाव
  4. यूपी विधानसभा चुनाव : भाजपा के 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, मोदी-योगी समेत कई नाम शामिल
यूपी विधानसभा चुनाव : भाजपा के 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, मोदी-योगी समेत कई नाम शामिल

यूपी विधानसभा चुनाव : भाजपा के 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, मोदी-योगी समेत कई नाम शामिल

0
Social Share

लखनऊ, 19 जनवरी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के अलावा भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। हालांकि इस सूची से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को बाहर रखा गया है।

भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची में सामाजिक संतुलन का पूरा ध्यान रखते हुए समाज के सभी वर्गों के नेताओं को शामिल किया है। मुस्लिम समुदाय से भी मुख्तार अब्बास नकवी को इस सूची में जगह दी गई है।

हेमा मालिनी, स्मृत ईरानी और साध्वी निरंजन ज्योति भी भरेंगी हुंकार

इस सूची में शामिल अन्य प्रमुख चेहरों में यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, राधा मोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, जसवंत सैनी, मथुरा से सांसद हेमा मालिनी, केंद्रीय मंत्री अशोक कटारिया, सुरेंद्र नागर, जनरल वीके सिंह, चौधरी भूपेंद्र सिंह, बी.एल. वर्मा, राजवीर सिंह राजू भैया, एसपी सिंह बघेल, साध्वी निरंजन ज्योति, कांता कर्दम, रजनीकांत माहेश्वरी, मोहित बेनीवाल, धर्मेंद्र कश्यप, जेपीएस राठौर और भोला नाथ सिंह खटीक को जगह दी गई है।

23 जनवरी के बाद क्षेत्र में शुरू होंगे स्टार प्रचारकों के दौरे

स्टार प्रचारकों के दौरे 23 जनवरी के बाद क्षेत्र में शुरू होंगे और ये सभी नेता भाजपा के लिए माहौल बनाने का प्रयास करेंगे। फिलहाल निर्वाचन आयोग ने 22 जनवरी तक रैली, रोड शो और जनसभाओं पर रोक लगा रखी है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी को चुनाव आयोग के अगले दिशा निर्देशों का इंतजार है। उसी आधार पर इन स्टार प्रचारकों का उपयोग किया जाएगा।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code