hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी और सीएम योगी ने बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें दी श्रद्धांजलि
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > पीएम मोदी और सीएम योगी ने बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी और सीएम योगी ने बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

Revoi Editor
Last updated: November 15, 2024 9:31 am
Revoi Editor
Published: November 15, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली/लखनऊ, 15 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भगवान बिरसा मुंडा जी ने मातृभूमि की आन-बान और शान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनकी जन्म-जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के पावन अवसर पर उन्हें मेरा कोटि-कोटि नमन।’’

सीएम योगी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि स्वाधीनता संग्राम के अमर महानायक, अरण्य संस्कृति और जनजातीय अस्मिता के उन्नायक, मातृभूमि और ‘जल-जंगल-जमीन’ की रक्षा हेतु संघर्ष की सीख देने वाले महान क्रांतिवीर ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! माँ भारती की सेवा, सम्मान और रक्षा हेतु समर्पित महान जनजातीय विभूतियों के पावन स्मरण दिवस ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! जय जोहार…।

सरकार ने 2021 में मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के तौर पर मनाने की घोषणा की थी। मुंडा का जन्म 1875 में अविभाजित बिहार के आदिवासी क्षेत्र उलिहातू में हुआ था। उन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन और धर्मांतरण गतिविधियों के खिलाफ आदिवासियों को लामबंद किया था।

प्रधानमंत्री मोदी जनजातीय गौरव दिवस मनाने के लिए आज बिहार के जमुई का दौरा भी करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट का अनावरण करेंगे और जनजातीय समुदायों के उत्थान और क्षेत्र के ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे में सुधार के उद्देश्य से 6,640 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक अन्य पोस्ट में कहा, “भगवान बिरसा मुंडा जी के 150वें जयंती वर्ष का कल से शुभारंभ होने जा रहा है। जनजातीय गौरव दिवस पर बिहार के जमुई में सुबह करीब 11 बजे उनके सम्मान में स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी करने के अलावा कई परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण का भी सौभाग्य मिलेगा।”

You Might Also Like

कुंबले ने मैनेजमेंट को दिया सुझाव – टेस्ट व सीमित ओवरों की क्रिकेट की दो अलग टीमें बनाएं
बजट 2023 : निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स की नई रीजीम को सर्वाधिक राहत दी, आयकर के अब 5 स्लैब होंगे
उत्तर प्रदेश : कुशीनगर एयरपोर्ट शुरू होने से 50 किमी के दायरे में मिलेगी 17 उड़ानों की सुविधा
TikTok की क्या भारत में हो गई वापसी? भारत सरकार की तरफ से आया यह बड़ा बयान
यूपी चुनाव 2022: सपा ने कहा भाजपा को दो वोट, बसपा को हराना है, पत्र वायरल, पढ़ें खबर…
TAGGED:Birsa Munda Jayanticm yogipm modiTributeUP NEWS
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

બરેલીના ધારાસભ્ય રાજેશ મિશ્રાની પુત્રી સાક્ષીના દલિત યુવક અજિતેશ સાથના લગ્નનો મામલો, જાણો કોણે શું કહ્યું અને શું થયો ખુલાસો?

Revoi
Revoi
July 13, 2019
Indian Woman to Head Oxford University Students’ Union
કોરોના વેક્સિનની તમામ અડચણોનો અંત – આવનારા વર્ષમાં ત્રણ ડોઝ સાથે શરુ થશે રસીકરણ
लेबनान-इजराइल के बीच 10 दिनों के लिए सीजफायर का एलान, डोनाल्ड ट्रंप ने दी जानकारी
Parliament Session: लोकसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, 111 प्रतिशत रही सभा की उत्पादकता
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?