hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: विश्व भारोत्तोलन : बिंद्यारानी देवी ने 55 किलो वर्ग के क्लीन एंड जर्क में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > विश्व भारोत्तोलन : बिंद्यारानी देवी ने 55 किलो वर्ग के क्लीन एंड जर्क में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक
खेलहिन्दी

विश्व भारोत्तोलन : बिंद्यारानी देवी ने 55 किलो वर्ग के क्लीन एंड जर्क में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक

Vinayak Barot
Last updated: December 10, 2021 5:24 pm
Vinayak Barot
Published: December 10, 2021
Share
SHARE

ताशकंद, 10 दिसंबर। भारत की महिला भारोत्तोलक सोरोखैबम बिंद्यारानी देवी ने उज्बेकिस्तान की राजधानी में चल रही आईडब्ल्यूएफ सीनियर विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप के 55 किलोभार वर्ग के क्लीन एंड जर्क में स्वर्ण पदक जीता।

प्रतियोगिता के मौजूदा संस्करण में 10 महिला और 10 पुरुष भारोत्तोलकों के भारतीय दल का यह पहला पदक था और बिंद्यारानी ने कुल 198 किलो वजन उठाकर 11 भारोत्तोलकों के बीच चौथा स्थान प्राप्त किया। गत चार दिसंबर से आगामी 18 दिसंबर तक आयोजित प्रतियोगिता के साथ ही सीनियर राष्ट्रकुल भारोत्तोलन चैंपियनशिप भी चल रही है, जिसे बर्मिंघम राष्ट्रकुल खेल 2022 की क्वालीफाइंग स्पर्धा भी माना गया है।

बिंद्यारानी देवी क्लीन एंड जर्क में 114 किग्रा भार उठाकर बाजी मारी

ग्रुप बी में एस. बिंद्यारानी देवी ने 114 किग्रा भार उठाकर क्लीन एंड जर्क वर्ग में प्रथम स्थान पदक जीता। दक्षिण कोरिया की यूंजी हैम ने भी 114 किग्रा के साथ क्लीन एंड जर्क में रजत जीता जबकि नाइजीरियाई एडिजाट एडेनाइकी ओलारिनोय (113 किग्रा) ने कांस्य पदक जीता।

स्नैच में 84 किलो भार उठा सकी भारतीय लिफ्टर

हालांकि बिंद्यारानी ने स्नैच में 84 किलो वजन उठाया और प्रथम तीन में स्थान नहीं बना सकीं। स्नैच का स्वर्ण पदक मौजूदा जूनियर विश्व चैंपियन ट्यूनीशिया की घोफ्रेन बेल्खिर (92 किग्रा), रजत पदक यूक्रेन की स्वितलाना सैमुलिएक (91 किलो) ने और कांस्य पदक ओलारिनोय (90 किग्रा) ने जीता।

कुल योग में घोफ्रेन बेलखिर ने 203 किग्रा के साथ स्वर्ण जीता। रजत ओलारिनोय (203 किग्रा) के नाम रहा जबकि कांस्य पदक स्वितलाना (201 किग्रा) के हाथ लगा। बिंद्यारानी देवी चौथे स्थान पर रहीं।

राष्ट्रकुल भारोत्तोलन में बिंद्यारानी को रजत पदक

दूसरी तरफ राष्ट्रकुल भारोत्तोलन में बिंद्यारानी (198 किग्रा) ने रजत पदक जीता जबकि स्वर्ण पदक ओलारिनोय (203 किग्रा) के नाम रहा। इस प्रकार ओलारिनोय ने न सिर्फ तीन विश्व चैंपियनशिप पदक जीते, बल्कि राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप भी जीती और 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया। माल्टा की तेनिशिया थॉर्नटन (162 किग्रा) तीसरे स्थान पर रहीं।

गुरुराजा को राष्ट्रकुल भारोत्तोलन के 61 किलो वर्ग में रजत

उधर पुरुषों की राष्ट्रकुल भारोत्तोलन चैंपियनशिप के 61 किलो वर्ग में भारत के गुरु राजा ने 265 किलो भार उठाकर रजत पदक जीता। मलेशिया के अजनील बिन बिदिन मुहम्मद ने 273 किलो भार उठाकर स्वर्ण पदक पर अधिकार किया और राष्ट्रमंडल खेलों का टिकट भी सुरक्षित कर लिया। श्रीलंकाई अर्चिलगे चतुरंगे लक जयसूर्या (258 किग्रा) को कांस्य से संतोष करना पड़ा।

झिली दलबेहरा और संकेत महादेव ने जीते राष्ट्रकुल खिताब

इसके पूर्व बुधवार को भारत की झिली दलबेहरा ने राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। झिली ने स्‍नैच में 73 किलोग्राम तथा क्‍लीन और जर्क में 94 किलोग्राम वजन के साथ कुल 167 किलोग्राम वजन उठाकर बाजी मारी थी। उनके पहले संकेत महादेव सरगर ने पुरुषों के 55 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। संकेत ने स्नैच में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया था।

You Might Also Like

संपत्ति सृजनकर्ताओं पर व्यवस्था की मार नहीं पड़नी चाहिए: धनखड़
UP Weather Update : यूपी के प्रयागराज समेत कई जिलो में शीतलहर का प्रकोप तेज, तापमान में लगातार गिरावट
अब तक यूक्रेन के 470 से अधिक ड्रोनों को किया गया नष्ट : रूस
NIA की ISIS के खिलाफ बड़ी काररवाई – कर्नाटक व महाराष्ट्र में 44 ठिकानों पर छापेमारी के दौरान 15 गुर्गे गिरफ्तार
एलन मस्क की कंपनी ‘स्पेसएक्स’ के प्रक्षेपण स्थल को घोषित किया गया अमेरिका का नया शहर
TAGGED:Commonwealth WeightliftingIndian WeightlifterJhili DalabeheraS. Bindyarani Devi World WeightliftingSanket SargarTashkentUzbekistan
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

August 7, 2026

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?