बिहार : नीतीश कैबिनेट का विस्तार आज, 31 नए मंत्री लेंगे शपथ, आरजेडी के पलड़ा भारी

पटना, 16 अगस्त। बिहार में नीतीश कैबिनेट का आज विस्तार होगा। आज सुबह साढ़े ग्यारह बजे नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। तेज प्रताप समेत आरजेडी (RJD) कोटे से 16 मंत्री शपथ लेंगे। इसके अलावा जेडीयू (JDU) से 11 और कांग्रेस के 2 मंत्री शामिल होंगे। वहीं जीतन राम मांझी की पार्टी हम (HAM) से एक विधायक को मंत्री बनाने का फैसला हुआ है। इसके अलावा एक निर्दलीय विधायक को भी शपथ का न्यौता मिला है।

कैबिनेट विस्तार में जातिगत समीकरणों का भी खास ध्यान रखा गया है। इसमें 8 यादव, 4 मुसलमान, 6 दलित और 6 ऊंची जाति से मंत्री होंगे। आज सुबह साढ़े 11 बजे राजभवन में राज्यपाल फागु चौहान नए मंत्रियों को शपथ दिलवाएंगे। जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में 31 नए मंत्री शामिल होंगे।

इसमें 79 सीटों वाली आरजेडी के 16 मंत्री शामिल होंगे। जबकि 45 विधायकों वाली जेडीयू के 11 विधायक मंत्री बनाए जाएंगे, यानी विधायकों की संख्या के आधार पर आरजेडी का पलड़ा भारी है। इनके अलावा कांग्रेस के दो विधायक, HAM के एक और एक निर्दलीय विधायक को भी मंत्री पद की शपथ लेने के लिए न्योता भेजा गया है। बता दें कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के रूप में और तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम के रूप में 10 अगस्त को ही शपथ ले चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular